• Fri. Jul 17th, 2026

जमशेदपुर :जन समस्याओं को लेकर विधायक ने डीसी से की मुलाकात, जलजमाव, डस्टबिन वितरण और नए आधार केंद्र पर हुई अहम चर्चा ।

admin's avatar

Byadmin

Jul 17, 2026
crescent ad

 

 

जमशेदपुर :विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न जन समस्याओं और लंबित विकास कार्यों को लेकर स्थानीय विधायक ने शुक्रवार को उपायुक्त से मुलाकात की। इस दौरान दिशा कमेटी की बैठक में उठाए गए मुद्दों की प्रगति की समीक्षा की गई और कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

 

*JUSCO यार्ड में पड़े डस्टबिन-गाड़ियों पर जताई नाराजगी*

बैठक में विधायक ने JUSCO यार्ड में लंबे समय से पड़े डस्टबिन और कचरा उठाने वाले वाहनों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि लाखों रुपये की लागत से खरीदे गए डस्टबिन और गाड़ियां अभी तक उपयोग में नहीं आ रही हैं।

 

विधायक ने उपायुक्त से मांग की कि इन वाहनों को यार्ड से हटाकर डस्टबिन का वितरण जल्द से जल्द वार्डों में सुनिश्चित किया जाए। उपायुक्त ने अधिकारियों की व्यस्तता के बावजूद इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर कराने का भरोसा दिया।

 

*मानसून में जलजमाव से राहत के लिए उठाए गए कदम*

मानसून के दौरान शहर में जलजमाव की समस्या पर भी चर्चा हुई। विधायक ने बताया कि टीचर्स कॉलोनी के नाले में ह्यूम पाइप के भीतर कचरा जमा होने से पानी की निकासी बाधित हो रही है।

 

फिलहाल नाले की डीप क्लीनिंग कराकर तत्काल राहत देने की योजना बनाई गई है। वहीं स्थायी समाधान के लिए RCD नाले के निर्माण का प्रस्ताव रखा गया है। विधायक ने कहा कि यह परियोजना विधायक निधि से संभव नहीं है, इसलिए JUSCO को इसकी जिम्मेदारी लेने का आग्रह किया गया है।

 

*बिरसानगर थाना के विभाजन और नए आधार केंद्र की मांग*

क्षेत्र की कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए विधायक ने बिरसानगर थाना को दो हिस्सों में विभाजित करने की मांग की। उनका कहना था कि बढ़ते क्षेत्र में पुलिस व्यवस्था प्रभावी हो सके और नशीले पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाया जा सके।

 

इसके अलावा क्षेत्रवासियों की सुविधा के लिए नए आधार केंद्र की स्थापना पर भी चर्चा हुई। विधायक ने बताया कि यह प्रक्रिया अंतिम चरण में है। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होते ही सिदगोड़ा टाउन हॉल या किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर आधार केंद्र शुरू कर दिया जाएगा। इससे लोगों को आधार संबंधी कार्यों के लिए मानगो नहीं जाना पड़ेगा।

 

बैठक के अंत में विधायक ने नागरिकों और प्रशासन से शहर को स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए सामूहिक जिम्मेदारी निभाने की अपील की।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *