• Thu. Feb 26th, 2026

जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी फरियादियों की समस्याएं,दिया त्वरित निष्पादन का निर्देश

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jun 9, 2023

 

सरायकेला: जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अरवा राजकमल के द्वारा आज समाहरणालय में सप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया. इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्र शहरी तथा ग्रामीण से आए दर्जनों लोगों ने जनता दरबार के माध्यम से अपनी-अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा.
इस दौरान उपायुक्त नें एक के बाद एक लोगो की समस्याओं से अवगत हो सभी आवेदन सम्बन्धित विभागीय पदाधिकारी को हसतांत्रित करते हुए फरियादियों को आश्वस्त किया कि संज्ञान में आए हुए सभी शिकायतों की जाँच कराते हुए जल्द से जल्द सभी का समाधान किया जाएगा.

बता दे आयोजित जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि विवाद, पेयजल सम्बन्धित मामले, ग्राम प्रधान के लंबित वेतन भुगतान, राशन कार्ड में नाम जोड़ने, आयुष्मान भारत योजना के तहत लाभ प्रदान करने, चांडिल बजार क्षेत्र नें अवैध पार्किंग एवं ओवरलोड वाहनो पर करवाई करने तथा विधुत विभाग, आपूर्ति विभाग, स्वास्थ्य विभाग समेत अन्य मामले से सम्बन्धित आवेदन प्राप्त हुए.

वही आयोजित सप्ताहिक जनता दरबार में नीमडीह प्रखंड से दीजों कालिंदी आयुष्मान भारत योजना के तहत लाभ प्रदान करने हेतु आवेदन दिया, उन्होंने बताया की उन्हें अपरेंटिस की ऑपरेशन हेतुयोजना के तहत लाभ प्रदान किया जाए. जिसपर उपायुक्त नें सिविल सर्जन सरायकेला को श्री कालिंदी का अपरेंटिस आॉपरेशन कराने हेतु मुख्यमंत्री चिकित्सा अनुदान योजना के तहत लाभ प्रदान करने तथा अन्य आवश्यक सहयोग प्रदान करने के निदेश दिए.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *