• Tue. Jun 16th, 2026

जनता दरबार में 120 लोगों ने रखीं समस्याएं, उपायुक्त ने दिए समाधान के निर्देश

admin's avatar

Byadmin

Jun 16, 2026
crescent ad

 

 

*चाईबासा*: पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित प्रकोष्ठ में मंगलवार को जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे करीब 120 लोगों ने अपनी समस्याओं एवं मांगों को उपायुक्त के समक्ष रखा।

 

जनता दरबार के दौरान विद्यालयों में शौचालय निर्माण, मुंडा नियुक्ति, बिजली कनेक्शन, जलजमाव, राशन कार्ड, अभिलेख सुधार, सड़क निर्माण, मानदेय भुगतान, पेयजल एवं आवास सहित विभिन्न जनहित से जुड़े मामलों पर आवेदन प्राप्त हुए। उपायुक्त ने सभी शिकायतों एवं आवेदनों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को जांच कर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

 

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। जनता दरबार प्रशासन और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का सशक्त माध्यम है, जिसके जरिए लोगों की समस्याओं का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने सभी विभागों को प्राप्त मामलों का शीघ्र निष्पादन कर नागरिकों को राहत प्रदान करने के निर्देश दिए।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *