• Tue. Jun 16th, 2026

एफआईआर से आक्रोशित ग्रामीणों ने बीजीआर कार्यालय मे किया तोड़फोड़, एक गिरफ्तार, अन्य की तलाश में छापेमारी तेज। 

admin's avatar

Byadmin

Jun 16, 2026
crescent ad

 

पंकज ठाकुर

बड़कागांव।एनटीपीसी बादम कोल खनन परियोजना के आउटसोर्सिंग कंपनी बीजीआर इंफ्रा माइनिंग के अंबाजीत के कोनी स्थित साइट कार्यालय में मंगलवार अहले सुबह अज्ञात लोगों ने जमकर तोड़फोड़ और हंगामा किया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। घटना के बाद बड़कागांव पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।पुलिस के अनुसार, गोंदलपुरा निवासी विकास कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र में हलचल तेज हो गई है।

थाना प्रभारी दीपक सिंह ने बताया कि कार्यालय की सुरक्षा को लेकर रात भर पुलिस द्वारा पहरेदारी की गई थी, लेकिन जैसे ही सुरक्षा कर्मी वापस थाना लौटे, उसी दौरान हमला हो गया।

थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच तेज कर दी है। घटनास्थल के वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कानून हाथ में लेने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंगलवार अहले सुबह बड़ी संख्या में ग्रामीण और आंदोलनकारी बीजीआर के साइट कार्यालय पहुंचे थे। इस दौरान कार्यालय परिसर में जमकर हंगामा हुआ और कई सामानों को नुकसान पहुंचाया गया।

घटना के वक्त कार्यालय में मौजूद कर्मियों और अधिकारियों के बीच अफरातफरी मच गई। हमलावरों ने साइट कार्यालय का घेराबंदी, पोटा केबिन सहित संपत्तियों का नुकसान पहुंचाया गया है। लाखों संपत्ति का नुकसान बताई जा रही है। ज्ञात हो कि इससे पहले 2 जून को भी इसी कार्यालय में हजारों ग्रामीणों ने बीजीआर के कर्मचारियों और अधिकारियों को बंधक बना लिया था।

त्रिपक्षीय वार्ता के बाद समझौते के तहत सभी को सुरक्षित छोड़ा गया था।इसके बावजूद बड़कागांव थाना कांड संख्या 104/26 के तहत आठ नामजद सहित करीब 300 लोगों पर मामला दर्ज किया गया था, जिससे क्षेत्र में पहले से ही आक्रोश बना हुआ था।

फिलहाल पुलिस प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में बताया है, लेकिन परियोजना क्षेत्र में तनाव बरकरार है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *