• Tue. Nov 3rd, 2026

छठ एवं कार्तिक पूर्णिमा को लेकर नगर पंचायत एवं जिला प्रशासन ने किया घाटों का संयुक्त निरीक्षण

admin's avatar

Byadmin

Nov 3, 2026
crescent ad

 

सरायकेला – आगामी छठ महापर्व एवं कार्तिक पूर्णिमा को देखते हुए सरायकेला नगर पंचायत अंतर्गत श्री जगन्नाथ घाट एवं कुंदरसाईं घाट का नगर पंचायत एवं जिला प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया।

 

अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव प्रकाश, नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी, उपाध्यक्ष अविनाश कवि, कार्यपालक पदाधिकारी विपुल सनी, सिटी मैनेजर सुमित सुमन, देवाशीष प्रधान, वार्ड पार्षद अंजली राय, वरुण साहू, गौतम नायक सहित नगर पंचायत के कर्मी उपस्थित रहे।

 

निरीक्षण के दौरान घाटों की साफ-सफाई, छठव्रती महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम, गहरे पानी वाले स्थानों पर सुरक्षा के लिए रिबन एवं बैरिकेडिंग, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था तथा पार्किंग सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं को लेकर चर्चा की गई और कार्ययोजना तैयार करने पर सहमति बनी।

 

अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव प्रकाश ने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित तरीके से संपन्न कराना है। निरीक्षण में चिह्नित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को संबंधित विभागों के समन्वय से समय पर पूरा कराया जाएगा। विशेष रूप से घाटों पर सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन एवं प्रकाश व्यवस्था पर ध्यान दिया जाएगा, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि छठ महापर्व हमारी आस्था और परंपरा का महत्वपूर्ण पर्व है। नगर पंचायत का प्रयास है कि श्रद्धालुओं एवं विशेषकर छठव्रती महिलाओं को घाटों पर बेहतर सुविधा और सुरक्षित वातावरण मिले। इसके लिए साफ-सफाई, चेंजिंग रूम, प्रकाश व्यवस्था, गहरे पानी में सुरक्षा एवं पार्किंग की समुचित व्यवस्था की जाएगी। जिला प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर पर्व से पहले सभी तैयारियां पूरी की जाएंगी, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

नगर पंचायत उपाध्यक्ष अविनाश कवि ने कहा कि दोनों घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। स्वच्छता, पेयजल, चेंजिंग रूम एवं सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

 

कार्यपालक पदाधिकारी विपुल सनी ने कहा कि निरीक्षण में सामने आए कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा। सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी की जाएगी, ताकि पर्व से पहले सभी तैयारियां पूरी हो सकें।

 

नगर पंचायत एवं जिला प्रशासन ने आपसी समन्वय से दोनों घाटों पर बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed