• Sat. Nov 28th, 2026

चेक बाउंस मामले में अभियुक्त अजीत कुमार सिंह दोषमुक्त , अधिवक्ता अक्षय कुमार झा ने की पैरवी 

admin's avatar

Byadmin

Nov 28, 2026

 

जमशेदपुर । जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय में आज श्रीमती पूजा कुमारी लाल, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी के न्यायालय द्वारा चेक बाउंस से संबंधित मामले में अभियुक्त अजीत कुमार सिंह, निवासी छोटा गोविंदपुर, को परक्राम्य लिखत अधिनियम (Negotiable Instruments Act) की धारा 138 के अंतर्गत दोषमुक्त कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, परिवादी राजीव कुमार सिंह ने वर्ष 2018 में अभियुक्त अजीत कुमार सिंह के विरुद्ध कुल 5,60,000 रुपये की राशि के चेक बाउंस होने के संबंध में परिवाद संख्या 2455/2018 दाखिल किया था। उक्त मामले में न्यायालय द्वारा सुनवाई एवं विचारण के उपरांत अभियुक्त को दोषमुक्त कर दिया गया।

इस मामले में अभियुक्त की ओर से अधिवक्ता अक्षय कुमार झा ने प्रभावी रूप से मुकदमे की पैरवी की। इस दौरान उनके सहयोगी अधिवक्ता हेमंत कुमार, रमेश प्रसाद, राजेश कुमार प्रमाणिक एवं मिथिलेश सिंह ने भी संयुक्त रूप से सहयोग प्रदान किया। अभियुक्त के दोषमुक्त होने पर उनके पक्ष की ओर से अधिवक्ताओं ने न्यायालय के निर्णय का स्वागत किया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *