
संवाददाता अंतर्कथा केरेडारी बालमुकुंद दास

प्रखण्ड केरेडारी मुलाकात के दौरान विधायक श्री चौधरी ने परियोजना प्रभावित एवं विस्थापित परिवारों की समस्याओं से संबंधित एक ज्ञापन जिला उपायुक्त को सौंपते हुए पुनर्वास, रोजगार, उचित मुआवजा, मूलभूत सुविधाओं एवं विस्थापितों के अधिकारों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर शीघ्र उच्च स्तरीय वार्ता आयोजित करने की मांग की।

विधायक श्री चौधरी ने कहा कि चन्द्रगुप्त परियोजना क्षेत्र के विस्थापित परिवार लंबे समय से अपने हक एवं न्यायोचित मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। ऐसे में सरकार एवं प्रशासन को संवेदनशीलता दिखाते हुए स्थायी समाधान की दिशा में ठोस एवं सकारात्मक पहल करनी चाहिए ताकि प्रभावित परिवारों को न्याय मिल सके।
उन्होंने कहा कि विस्थापित परिवारों का अधिकार, सम्मान एवं सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है। क्षेत्र के प्रत्येक प्रभावित परिवार को न्याय दिलाने तथा उनकी समस्याओं के समाधान हेतु निरंतर संघर्ष जारी रहेगा।
जिला उपायुक्त श्री हेमन्त सती ने भी विषय को गंभीरता से सुनते हुए सकारात्मक पहल एवं समन्वय के साथ समाधान की दिशा में कार्य करने का भरोसा दिलाया।
विधायक श्री रोशन लाल चौधरी ने कहा कि जनहित एवं विस्थापित परिवारों के अधिकारों की रक्षा के लिए यह संघर्ष आगे भी पूरी मजबूती के साथ जारी रहेगा।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
