
चक्रधरपुर। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में चक्रधरपुर में भाजपा जिला अध्यक्ष गुरुचरण नायक के नेतृत्व में गुरुवार को भव्य तिरंगा शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्राओं, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
शोभायात्रा के माध्यम से लोगों को “हर घर तिरंगा” अभियान का संदेश दिया गया। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के गगनभेदी नारों से पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंग गया। हाथों में तिरंगा लिए छात्र-छात्राओं एवं कार्यकर्ताओं ने लोगों से अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने तथा राष्ट्र के प्रति सम्मान और गौरव की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष गुरुचरण नायक ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करे और देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत बनाने में अपनी भागीदारी निभाए।

कार्यक्रम में भाजपा नेत्री मालती गिलुवा, डॉ. विजय सिंह गागराई, सुरेश साव, तीरथ जामुदा, रानी बंदिया, डारे बोदरा, बिमला देवी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
