
चक्रधरपुर: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 कार्यक्रम के तहत अनुमंडल पदाधिकारी, पोड़ाहाट, चक्रधरपुर सह निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, 56-चक्रधरपुर (अनुसूचित जनजाति) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र ने गुरुवार को चक्रधरपुर प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर चल रहे कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, चक्रधरपुर भी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के क्रम में मतदान केंद्र संख्या 68 उत्क्रमित मध्य विद्यालय, भरनियाँ (पूर्वी भाग), मतदान केंद्र संख्या 69 उत्क्रमित मध्य विद्यालय, भरनियाँ (पश्चिमी भाग) तथा मतदान केंद्र संख्या 73 उत्क्रमित मध्य विद्यालय, जांटा का भ्रमण किया गया। अधिकारियों ने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।

इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) द्वारा वितरित किए गए गणना प्रपत्रों (Enumeration Forms) के संग्रहण एवं सत्यापन कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी बीएलओ को निर्देश दिया कि घर-घर सर्वेक्षण के माध्यम से प्राप्त गणना प्रपत्रों का समयबद्ध संग्रहण सुनिश्चित करते हुए उनका शीघ्र डिजिटाइजेशन कराया जाए।

उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित समय-सीमा के भीतर विशेष गहन पुनरीक्षण से संबंधित सभी कार्यों को शत-प्रतिशत पूर्ण करना प्राथमिकता है। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को पूरी जिम्मेदारी और तत्परता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
