• Mon. Jul 13th, 2026

चक्रधरपुर नगर परिषद के द्वारा “कैच द रेन 2026” अभियान के तहत महात्मा गांधी विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

admin's avatar

Byadmin

Jul 13, 2026
crescent ad

 

 

चक्रधरपुर, 13 जुलाई 2026: भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय तथा जल शक्ति मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में संचालित “कैच द रेन 2026” अभियान के तहत चक्रधरपुर नगर परिषद द्वारा जन-जागरूकता अभियान चलाया ज रहा है । अभियान का मुख्य उद्देश्य वर्षा जल संचयन, भूजल पुनर्भरण, जलाशयों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन के साथ-साथ नागरिकों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक बनाना है।

 

नगर परिषद द्वारा महात्मा गांधी विद्यालय में अभियान के दौरान विभिन्न कक्षा के विद्यार्थियों को जागरूक किया गया विदित हो कि कार्यक्रम के निमित्त सूचना-शिक्षा-संचार (IEC) कार्यक्रम तथा जनभागीदारी आधारित आयोजन किए जाएंगे। इसके साथ ही जल संरक्षण के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों और सफल प्रयासों का व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा।

 

अभियान के अंतर्गत स्वच्छता एवं श्रमदान कार्यक्रम चलाकर तालाबों, नालों एवं अन्य जल निकायों की सफाई की जाएगी, जिससे जल स्रोतों का संरक्षण और पुनर्जीवन सुनिश्चित हो सके। वहीं विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए स्कूल एवं कॉलेज स्तर पर निबंध, चित्रकला, भाषण एवं क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *