• Sat. Jul 18th, 2026

घर से निकली युवती का नहीं लगा सुराग, नवीनगर पुलिस सीसीटीवी और रेलवे स्टेशनों पर कर रही तलाश

admin's avatar

Byadmin

Jul 18, 2026
crescent ad

 

नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

 

औरंगाबाद जिले के नवीनगर थाना क्षेत्र से एक 18 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने नवीनगर थाना में लिखित आवेदन देकर पुत्री की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।जानकारी के अनुसार, नवीनगर के शनिचर बाजार निवासी वंदना अग्रवाल, पति रंजन अग्रवाल ने थाने में दिए आवेदन में बताया है कि उनकी पुत्री रंगोली जिंदल (18 वर्ष) दिनांक 16 जुलाई 2026 को पलामू एक्सप्रेस से पटना होते हुए नवीनगर रेलवे स्टेशन पहुंची थी। रात करीब 3:15 बजे वह अपने घर पहुंची।

परिजनों के अनुसार घर पहुंचने के बाद रंगोली ने बताया कि नीट परीक्षा के परिणाम में उसके अपेक्षा से कम अंक आए हैं। इसके बाद 17 जुलाई 2026 की सुबह करीब 4:00 बजे वह घर से निकल गई। उस समय उसने जींस और हरे रंग की टी-शर्ट पहन रखी थी। वंदना अग्रवाल ने बताया कि नवीनगर निवासी पप्पू कुमार रजक अपने चाचा के संत डूबाने के लिए काशी स्टेशन गए हुए थे। वहां सुबह करीब 8:00 बजे उनकी मुलाकात रंगोली से हुई।

पप्पू कुमार रजक ने इसकी सूचना तत्काल फोन पर परिजनों को दी। सूचना मिलने के बाद परिजन तुरंत काशी स्टेशन पहुंचे, लेकिन तब तक रंगोली वहां से जा चुकी थी। परिजनों ने अपने स्तर से काफी खोजबीन की, लेकिन युवती का कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद उन्होंने 17 जुलाई 2026 को नवीनगर थाना में लिखित आवेदन देकर पुलिस से मदद की मांग की।

नवीनगर थाना पुलिस ने आवेदन प्राप्त होने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के रेलवे स्टेशनों तथा सीसीटीवी कैमरों की मदद से युवती का पता लगाने का प्रयास कर रही है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *