
संवाददाता अंतर्कथा केरेडारी बालमुकुंद दास
केरेडारी: भूमि अधिग्रहण और कंपनी गतिविधियों के विरोध में गोन्दलपुरा एवं बादम क्षेत्र के ग्रामीणों द्वारा आयोजित डीसी कार्यालय घेराव कार्यक्रम में बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी भी शामिल हुए। इस दौरान विधायक ने आंदोलनकारियों के समर्थन में खुलकर आवाज उठाई और कहा, “हमें जनता ने चुना है, जनता के हम नौकर हैं। जो कंपनी की दलाली करेगा, उसको जो करना है करे, हम आप लोगों के साथ हैं।”

विधायक के इस बयान के बाद आंदोलनकारी ग्रामीणों में उत्साह देखा गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं और युवा शामिल हुए, जिन्होंने कंपनी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रशासन से अपनी मांगों पर ठोस कार्रवाई की मांग की।

ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में चल रही परियोजनाओं के कारण विस्थापन, प्रदूषण और आजीविका पर संकट गहराता जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बिना ग्रामसभा की सहमति और उचित पुनर्वास के किसी भी परियोजना को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
डीसी कार्यालय के बाहर हुए प्रदर्शन के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने आंदोलनकारियों से वार्ता कर उनकी मांगों को सुनने का आश्वासन दिया। वहीं विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा कि वे विस्थापितों और प्रभावित परिवारों के अधिकारों की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ते रहेंगे।
इस प्रदर्शन को लेकर क्षेत्र की राजनीति भी गर्मा गई है और आने वाले दिनों में आंदोलन और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
