• Sun. Sep 6th, 2026

गोधर रेलवे कॉलोनी में वृद्ध का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी

admin's avatar

Byadmin

Sep 6, 2026
crescent ad

 

 

रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

केन्दुआ: केन्दुआडीह थाना क्षेत्र के गोधर स्थित रेलवे कालोनी से एक अधेड़ वृद्ध का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। वहीं घटना के संबंध में बताया जाता है कि गोधर रेलवे कालोनी निवासी कमलेश्वर पांडेय उम्र लगभग 66 वर्ष का घर दो दिन से अंदर से बंद होने पर अनहोनी की आशंका से स्थानीय लोगों ने इसकी तत्काल सूचना केंदुआडीह पुलिस को दिया।

वहीं केन्दुआडीह थाना प्रभारी सह निरीक्षक प्रमोद पांडेय सदलबल घटना स्थल पर पहुँच कर शव को कब्जे में कर अंत्य परीक्षण के लिए एसएनएमएम सी एच धनबाद भेज दिया गया। वहीं थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक दैनिक मजदूरी करते थे।

वे यहाँ अकेले रहते थे। स्थानीय लोगों से पता चला कि वे बीमार रहते थे। आशंका जताई जा रही है कि हार्टअटैक आने के कारण उनकी मृत्यु हुई होगी। जांच रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *