• Fri. Sep 11th, 2026

गोंदलपुरा में 70 वर्षीय वृद्धा की हत्या, जांच में जुटी पुलिस।

admin's avatar

Byadmin

Sep 11, 2026
crescent ad

 

 

पंकज ठाकुर

 

बड़कागांव। प्रखंड अंतर्गत ग्राम गोंदलपुरा में घर के अंदर एक वृद्धा की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतका की पहचान तेतरी देवी पति स्व गल्लू महतो 70 वर्षीय के रूप में हुई।

शुक्रवार सुबह 8 बजे जब बहु घर में खाना पहुंचाने के लिए गई तो घर का दरवाजा बाहर से बंद था। दरवाजा खोल कर जब देखा तो मृतिका खून से लथपथ चारपाई में पड़ी हुई थी। शोर मचाने पर अगल बगल के लोग जमा हो गए। शव को देख कर ऐसा प्रतीत होता है के मृतिका की हत्या हुई है। घटना की सूचना मिलते ही बड़कागांव पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई। ग्रामीणों के द्वारा छान बिन के लिए पुलिस से डॉग स्क्वाड की मांग की गई। जिस पर पुलिस के द्वारा डॉग स्क्वाड के मदद से साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया गया। छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया गया।

मौके पर थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने कहा के ये बहुत ही विभत्स घटना है। जिसने भी इस वीभत्स घटना को अंजाम दिया है बहुत जल्द उसे अंजाम तक पहुंचाया जाएगा। पुलिस हर एक पहलू से मामले की जांच कर रही है। बहुत जल्द अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होंगे मौके पर थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह, एस आई अभिषेक कुमार, सावित्री कच्छप सहित सशस्त्र पुलिस बल के जवान उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *