• Fri. Sep 11th, 2026

Saraikela : कपाली में अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई, बालू और चिप्स लदे दो वाहन जब्त

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Sep 11, 2026
crescent ad
सरायकेला। उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देश पर शुक्रवार को खनन विभाग ने कपाली क्षेत्र में टोयोटा शोरूम के समीप विशेष जांच अभियान
चलाया। अभियान के दौरान अवैध रूप से खनिजों का परिवहन करते हुए दो 407 वाहनों को पकड़ा गया। जांच में एक वाहन में बालू तथा दूसरे वाहन में चिप्स लदा पाया गया।
खनन विभाग की टीम ने दोनों वाहनों को जब्त कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए कपाली थाना के सुपुर्द कर दिया। विभागीय अधिकारियों के अनुसार खनिजों के अवैध परिवहन पर लगातार नजर रखी जा रही है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने कहा कि जिले में खनिजों के अवैध खनन, भंडारण एवं परिवहन को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों एवं वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जिलेभर में अवैध खनन और खनिज परिवहन के खिलाफ जांच एवं छापेमारी अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *