
चाईबासा: दिनांक 27 अप्रैल 2026 को गो सम्मान आह्वान अभियान के अंतर्गत चाईबासा में एक भव्य संकीर्तन रैली का आयोजन किया गया, जो सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह रैली बाल मंडली, निमडीह चाईबासा से प्रारंभ होकर अनुमंडल कार्यालय, सदर चाईबासा तक पहुंची।


रैली में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, संत एवं नगरवासी शामिल हुए। बैनर-पोस्टर के साथ यह रैली भव्य रूप से निकाली गई, जिसमें चाईबासा नगर के सभी वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
रैली के समापन पर अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) को ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें गौ माता के संरक्षण एवं सम्मान के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की गई। साथ ही यह भी मांग रखी गई कि गौ माता को “राष्ट्रीय माता” घोषित किया जाए।
कार्यक्रम का संचालन मां कामधेनु सेवा समिति की अध्यक्ष श्रीमती कमला देवी एवं सचिव श्रीमती प्रेमा शर्मा के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम संयोजक सर्वेश प्रसाद एवं सहसंयोजक दुवारिका शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से डॉली कर, रिंकू यादव, मंजू निषाद, परमिला देवी, संजू देवी, मीरा देवी, चंद्र देवी, शोभा सह, बिश्नोती देवी, दीपक गुप्ता, शुभम तिवारी, अंकित साहू, हिमांशु पासवान, समीर पाल, संतोष सिंह एवं वरुण प्रजापति का विशेष योगदान रहा।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज में गौ माता के प्रति सम्मान, जागरूकता एवं संरक्षण का संदेश देना रहा। अंत में आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं, नगरवासियों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
