
पंकज ठाकुर
बड़कागांव। बड़कागांव प्रखंड के पड़रिया गांव में गैरमजरूआ भूमि पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ शुक्रवार को प्रशासन ने कार्रवाई की। अंचलाधिकारी मनोज कुमार के नेतृत्व में जेसीबी मशीन से अल्बेस्टर सीट से बने मकान को ध्वस्त कर दिया गया।अंचल कार्यालय द्वारा जारी पत्रांक 852/26, दिनांक 13 अगस्त 2026 के नोटिस में मकान मालिक राजेंद्र महतो एवं विनोद महतो, दोनों पिता सोहराय महतो

, को 20 अगस्त तक स्वयं अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया था। निर्धारित अवधि तक अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर प्रशासन ने शुक्रवार को कार्रवाई की।अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि सरस्वती देवी की शिकायत पर जांच की गई थी। जांच में मौजा पड़रिया के खाता नंबर 147, प्लॉट नंबर 1784, कुल रकबा 1 एकड़ 21

डिसमिल में से एक डिसमिल भूमि पर करीब 10×12 फीट का अल्बेस्टर सीट का मकान बनाकर अतिक्रमण किए जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद झारखंड लोक भूमि अतिक्रमण अधिनियम 1956 की धारा 6(1)(ई) एवं धारा 2 के उपनियम (3) के तहत अतिक्रमणकारियों को स्वयं अतिक्रमण हटाने का नोटिस दिया गया था।नोटिस के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर प्रशासनिक टीम ने
जेसीबी की मदद से मकान को ध्वस्त कर दिया।अतिक्रमण हटाओ अभियान में अंचलाधिकारी मनोज कुमार, अंचल निरीक्षक कुलदीप सिंह, राजस्व कर्मचारी मनीष कुमार पाठक, अंचल अमीन दुलारचंद महतो, बड़कागांव थाना के जमादार रामराज सिंह, अंचल गार्ड सीमा कुमारी, रेखा कुमारी, आरती कुमारी, होमगार्ड जवान सत्यदेव पांडे, चौकीदार पवन कुमार, विजय बेदिया सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
