• Wed. Jun 3rd, 2026

गुरु चट्टी धर्मशाला मोहल्ला में नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन, बिजली समस्या से मिलेगी राहत

admin's avatar

Byadmin

Jun 3, 2026
crescent ad

 

पंकज ठाकुर

बड़कागांव। बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी के सौजन्य से गुरु चट्टी धर्मशाला मोहल्ला में नए बिजली ट्रांसफार्मर लगाया गया। बताते चले कि पिछले दिनों ही ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। जिसकी वजह से मोहल्लेवासी अंधेरे में रह रहे थे और उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या की जानकारी के विधायक को दी गई जिस पर तत्परता दिखाते हुए विभाग से नए ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया। जिसका उद्घाटन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया।नए ट्रांसफार्मर के लग जाने से क्षेत्र के लोगों को लो-वोल्टेज और बिजली कटौती की समस्या से बड़ी राहत मिली।

ट्रांसफार्मर का विधिवत उद्घाटन गुरु चट्टी समाज के संयोजक सुरेंद्र कुमार, अध्यक्ष संतोष कुमार और सचिव संजय कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

उद्घाटन समारोह में मुख्य रूप से (भाजपा-आजसू) के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे जिसमें मुख्य रूप से आजसू पार्टी केंद्रीय सदस्य संदीप कुशवाहा, प्रखंड सह-सचिव घनश्याम मेहता, प्रखंड युवा उपाध्यक्ष विकास कुमार भाजपा प्रखंड महामंत्री नरसिंह प्रसाद और वरिष्ठ नेता अवध किशोर कुमार, उदय मेहता, अवध कुमार मेहता, हुलास प्रसाद, रामचंद्र महतो, अरविंद कुमार और दीपू कुमार सहित भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *