• Tue. Jul 7th, 2026

कोनार डैम में उत्साहपूर्वक मनाया गया डीवीसी का 79वां स्थापना दिवस

admin's avatar

Byadmin

Jul 7, 2026
crescent ad

 

कोनार –

 

दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) के 79वें स्थापना दिवस के अवसर पर कोनार डैम परिसर में मंगलवार को विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

 

समारोह की शुरुआत मुख्य कार्यालय में वरीय प्रबंधक (विद्युत) विशाल यादव तथा फुटबॉल ग्राउंड स्टेडियम में परियोजना प्रधान राणा रणजीत सिंह द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके बाद दीप प्रज्ज्वलन एवं केक काटकर स्थापना दिवस मनाया गया।

 

इस अवसर पर डीवीसी मध्य एवं उच्च विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम कि प्रस्तुति दी ।

वहीं, शिक्षा को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से परियोजना प्रधान राणा रणजीत सिंह के मार्गदर्शन में वरीय प्रबंधक विशाल यादव ने विद्यार्थियों के बीच स्टडी किट का वितरण किया।

 

अपने संबोधन में परियोजना प्रधान राणा रणजीत सिंह ने डीवीसी की 79 वर्षों की विकास यात्रा, कोनार परियोजना के विकास कार्यों तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल और सामाजिक विकास के क्षेत्र में निगम के योगदान पर प्रकाश डालते हुए भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी।

 

समारोह में डीवीसी के अधिकारी, कर्मचारी, विद्यालय परिवार एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *