• Sat. May 16th, 2026

केंदुआ करकेन्द नगर कांग्रेस कमिटी की बैठक

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Apr 26, 2024
crescent ad

 

 

केंदुआ:-केंदुआ करकेंद नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जय प्रकाश चौहान के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन का बूथ स्तरीय  बैठक केंदुआ सिनेमा हॉल के पीछे सत्संग भवन में शुक्रवार को सम्पन्न हुई ।

 

जिसमें मुख्य रूप से बेरमो विधायक सह धनबाद लोकसभा उम्मीदवार अनुपमा सिंह के पति जय मंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह ,धनबाद जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह धनबाद जिला अध्यक्ष   संतोष सिंह ,झामुमो  के अजय रवानी आरजेडी के बम बम यादव, प्रदेश कार्य समिति रामगोपाल भुवानिया धनबाद जिला प्रभारी लक्ष्मण तिवारी मंचासीन  थे ।

 

कार्यक्रम की  अध्यक्षता जयप्रकाश चौहान ने किया ।मंच सचालन  अन्नू पासवान ने किया । मुख्य अतिथि का कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने  पुष्प गुच्छों और माला पहना कर भव्य स्वागत किया ।अपने संबोधन में विधायक अनूप सिंह ने कहा कि कांग्रेस उच्च नीच,जाति और  भेदभाव की राजनीति कभी नहीं करती है ।उन्होंने कहा कि धनबाद की जनता तय करे कि धनबाद को अपराध मुक्त चाहिए या अपराध युक्त धनबाद चाहिए।

 

जिसपर खुद  दर्जनों संगीन मामला दर्ज हो,जिसपर बाघमारा में अपने ही जाति के लोगों को प्रताड़ित करने का आरोप है ।वह धनबाद का क्या भला करेगा।उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले अग्रवाल महाराज का प्रतिमा  धनबाद में  स्थापित किया जाएगा।जनसेवा हमें विरासत में मिला है ।

 

ब्रजेन्द्र सिंह ने घर घर जाकर जनसंपर्क करने का  कार्यकर्ताओं से आवाहन किये  ।मौके पर    प्रभाकर नोनिया, बिरेंद्र पासवान नगर उपाध्यक्ष अनु पासवान विधानसभा प्रभारी प्रमोद सिंह ,रजीव झा ,बिनोद साहू, ,प्रदीप गुप्ता ,राजेश दुबे ,शिवनंदन चौहान, छेदी चौहान, मनुव्वर हुसैन ,संजय चौहान राजन कुरैशी दानि सिंह, दुलारी देवी ,मंजू देवी ,आशा देवी, कुसुम देवी, विजय पासवान, विक्रम पासवान, मोहम्मद शमशेर ,विशाल रावत, आशीष सिन्हा ,मोहम्मद कैफ आदि  उपस्थितथे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *