• Fri. Aug 21st, 2026

कृषि उद्यमी प्रशिक्षण के लिए नामांकन शुरू

admin's avatar

Byadmin

Aug 21, 2026
crescent ad

 

 

सरायकेला। पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), दवानसाई ,सरायकेला में कृषि उद्यमी प्रशिक्षण के लिए नामांकन शुरू हो गया है। प्रशिक्षण 24 अगस्त 2026, सोमवार से प्रारंभ होगा।

यह प्रशिक्षण सरायकेला-खरसावां, पूर्वी एवं पश्चिमी सिंहभूम जिले के जरूरतमंद युवक-युवतियों के लिए आयोजित किया जा रहा है। इसमें 18 से 50 वर्ष आयु वर्ग के युवक-युवतियां भाग ले सकते हैं।

प्रशिक्षण की अवधि 13 दिन की होगी। प्रशिक्षण का समय सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक निर्धारित है। प्रशिक्षण के दौरान कृषि से संबंधित विभिन्न गतिविधियों, सफल उद्यम शुरू करने के तरीकों तथा सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की जानकारी दी जाएगी।

प्रशिक्षणार्थियों को संस्थान की ओर से भोजन, छात्रावास, कॉपी-किताब और ड्रेस निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।

नामांकन के लिए 5 फोटो, राशन कार्ड, आधार कार्ड, आवासीय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, स्कूल प्रमाण पत्र एवं बैंक पासबुक सहित आवश्यक दस्तावेज जमा करना अनिवार्य है।

इच्छुक युवक-युवतियां जल्द से जल्द आरसेटी, दवानसाई सरायकेला में संपर्क कर नामांकन करा सकते हैं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *