• Fri. Jul 31st, 2026

कुल्टी – स्कूल के बच्चों के बीच ट्रैफिक जागरूकता अभियान चलाया गया ।

admin's avatar

Byadmin

Jul 31, 2026
crescent ad

 

 

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

कुल्टी आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के बराकर सब ट्रैफिक विभाग द्वारा आदर्श विद्यालय एच एस स्कूल के बच्चों के बीच ट्रैफिक जागरूकता अभियान चलाया गया । इस संबंध में बताया जाता है कि ट्रैफिक विभाग की ओर से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने को लेकर बीच-बीच में ट्रैफिक जागरूकता अभियान चलाया जाता है इसी क्रम में शहर के हाट तल्ला स्थित बराकर आदर्श विद्यालय एचएस स्कूल में बच्चों को लेकर बराकर सब ट्रैफिक विभाग के ओसी विनय लायक के नेतृत्व में ट्रैफिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया । इस अवसर पर उनके साथ ट्रैफिक विभाग के एएसआई इनामुल हक मौजूद थे । उक्त दोनों ट्रैफिक विभाग के अधिकारियों ने स्कूल के शिक्षकों की मौजूदगी में बच्चों को ट्रैफिक नियम को लेकर बहुत ही सरल तरीके से जागरूक किया और बच्चों को बताया गया कि सड़क पर चलते समय कान में इयरफोन मोबाइल का प्रयोग बिल्कुल ना करें वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग करें और किसी भी प्रकार के नशा आदि का सेवन करके वहां ना चलाएं उसको लेकर खुद भी जागरूक रहे हैं और दूसरों को भी जागरूक करें । क्योंकि किसी एक घटना से पूरा परिवार बिखर जाता है और जरा सी सावधानी बरतने पर पूरा परिवार हरा भरा बना रहता है । इस दौरान स्कूल के शिक्षकों ने बच्चों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी तथा सावधानीयो से बच्चों को रूबरू कराने के लिए दोनों अधिकारियों को धन्यवाद दिया ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *