

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

कुल्टी : सीबीएसई बोर्ड से संबंधित माध्यमिक की हुइ परीक्षा में प्रियदर्शिनी पब्लिक स्कूल कुल्टी ने शानदार प्रदर्शन किया और शतप्रतिशत रिजल्ट होने पर स्कूल के संस्थापक केके तिवारी ने परीक्षा में सफल बच्चों को उन्के उज्जवल भविष्य के लिए बधाई दी।
इस संबंध में प्रियदर्शनी पब्लिक स्कूल कुल्टी के प्रिंसपल राकेश तिवारी ने दूरभाष पर बताया हैं इस साल सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में 77 बच्चे माध्यमिक परीक्षा में शामिल हुए और सभी बच्चे सफल रहे। कुल्टी पूर्वसा कालोनी की रहने वाली छात्रा श्रेया केशरी 95 प्रतिशत अंक लाकर स्कूल टापर हुइ हैं।
शुभाशीष साव 94 . 4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सकेंड टापर हुइ और अकुंश सिन्हा 92. 2 प्रतिशत अंक लाकर तीसरा स्थान पाए हैं। सिफा अफताब 92 . 2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चौथा स्थान पाइ हैं।
इस दौरान राकेश तिवारी ने बताया शिक्षा के क्षेत्र में कोई पीछे नहीं छूटे, उस को लेकर नर्सरी से कक्षा पांच तक मुफ्त एडमिशन लिया जा रहा हैं
। कक्षा पांच से लेकर एचएस तक आथिर्क अभाव से जूझ रहे बच्चों को विशेष प्रोत्साहन के तहत शिक्षा दी जाती हैं। जिससे उसके उज्जवल भविष्य में कोई रूकावट नहीं आ सके। इंजीनियरिंग और मेडिकल की तैयारी करने वाले बच्चो को विशेषज्ञ शिक्षकों विशेष तैयरी करवाई जाती हैं। जिस कारण पीपीएस स्कूल से प्रति वर्ष जिला टापर निकलते हैं।
पीपीएस स्कूल में आयोजित कार्यकर्म में माध्यमिक में सफल बच्चे, अभिभावक और स्कूल के भाइस प्रिंसपल चरणजीत शर्मा, संयोजक रतन सिंह और विजय श्रीवास्तव सहित कई गणमान्य लोग थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
