• Tue. Apr 14th, 2026

कुल्टी – भाजपा उम्मीदवार डॉ अजय कुमार पोद्दार ने फाड़ी रोड में भाजपा कार्यालय का फीता काट कर किया उद्घाटन

admin's avatar

Byadmin

Apr 14, 2026
crescent ad

 

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

कुल्टी कुल्टी के भाजपा उम्मीदवार डॉ अजय कुमार पोद्दार ने फाड़ी रोड में भाजपा कार्यालय का फीता काट कर उद्घाटन किया । इस संबंध में बताया जाता है कि पूरे कुल्टी क्षेत्र में दिनों दिन भाजपा अपनी ताकतों का लगातार विस्तार कर रही है और लोग भाजपा में जुड़ते चले जा रहे हैं । इसी दौरान बराकर शहर के फाड़ी रोड में पूर्व फॉरवर्ड ब्लॉक कमी के नेतृत्व में भाजपा पार्टी कार्यालय का उद्घाटन भाजपा उम्मीदवार ने फीता काटकर किया और इसी क्रम में फॉरवर्ड ब्लॉक के पूर्व वरिष्ठ कर्मी बबलू मित्रा के नेतृत्व में लगभग डेढ़ सौ लोग भाजपा में शामिल हुए ।

इसके पूर्व भाजपा के बुजुर्ग कार्यकर्ता श्री लाल गुप्ता ने कुल्टी के भाजपा उम्मीदवार डॉ अजय कुमार पोद्दार को माला पहनकर स्वागत किया और इसके बाद डॉक्टर पोद्दार ने फीता काटकर नए कार्यालय का उद्घाटन किया और इसके पश्चात बबलू मित्र पूर्व फॉरवर्ड ब्लॉक कमी अपने डेढ़ सौ समर्थकों के साथ भाजपा में सम्मिलित हुए ।

मालूम हो कि मित्रा 35 वर्ष पुराने क्षेत्र के नेता हैं । इस अवसर पर डॉक्टर पोद्दार ने कहा कि भाजपा के कार्यों को देखकर लगातार लोग भाजपा से जुड़ने जा रहे हैं और आज फ़ाब्लां इतने पुराने नेता अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए । उन्होंने सभी का स्वागत किया । वहीं बबलू मित्र ने कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन फॉरवर्ड ब्लॉक करते-करते बिता दिया । लेकिन जनता का और इस क्षेत्र के विकास का कोई कार्य नहीं कर पाए ।

यहां के लोगों के तथा विकास कार्य को करने के उद्देश्य से आज भी अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए । वहीं बूमबा चौधरी ने बताया कि मोदी जी के आदर्श तथा उनके नेतृत्व में विकास कार्य को देखकर लोग भाजपा में जुड़ रहे हैं । मोदी जी सबका साथ सबका विकास को लेकर कार्य करते हैं । उनके नेतृत्व में देश आज काफी ऊंचाइयों पर पहुंच रहा है जो जनता देख रही है ।

उसी का यह परिणाम है कि बंगाल सहित पूरे कुल्टी में भाजपा दिन प्रतिदिन मजबूती की ओर बढ़ रहा है । इस अवसर पर बबलू मित्र बूमबा चौधरी सोनू चौरसिया श्री लाल गुप्ता राकेश राय सहित काफी संख्या में भाजपा समर्थक मौजूद थे ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *