• Wed. Jun 17th, 2026

कुल्टी – बराकर सब ट्रैफिक गार्ड पुलिस द्वार विभिन्न स्कूल के छात्र छात्राओं को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया

admin's avatar

Byadmin

Jun 17, 2026
crescent ad

 

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

कुल्टी आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट वेस्ट के बराकर सब ट्रैफिक गार्ड पुलिस द्वार बुधवार को विभिन्न स्कूल के छात्र छात्राओं को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया।

इस संबंध में बेगुनिया मोड़ के निकट स्थित पेट्रोल पंप के पास हाथ में तख्तिया लेकर खड़े बच्चों ने आम लोग को संदेश दिया कि नो हेलमेट नो पेट्रोल। जहा कहा गया कि अगर आप हेलमेट नहीं पहनते हैं तो आप को तेल नहीं दिया जायेगा। इस दौरान बराकर सब ट्रैफिक गार्ड के अधिकारी विनय लायक ने कहा कि सड़क दुर्घटना से बचाव के लिए आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के वेस्ट द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाया जाता हैं।

उन्होंने कहा कि बराकर शहर सीमांत पर होने के कारण संवेदनशील शहर माना जाता हैं। पुरुलिया और धनबाद की सीमा मिलने के कारण लोगों के लिए विशेष अभियान चलाया जाता हैं। उन्होंने कहा कि हेलमेट नहीं पहनने के कारण सड़क दुर्घटना में मारे जाते हैं। अगर हेलमेट का इस्तेमाल किया जाए तो बहुत से लोग को जान बच सकती हैं। घर से निकलते समय गाड़ी की हवा, ब्रेक और लाइट को चेक जरूर कर लेना चाहिए। ऐसे में दुर्घटना कम होती हैं। लोग की जान कीमती हैं।

इस दौरान बराकर सब ट्रैफिक गार्ड के एएसआई एनामुल खड़ेकर के अलावा सीपीवीएफ के जवान मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *