• Fri. Jun 26th, 2026

कुल्टी बराकर – बराकर सखी क्लब की ओर गायत्री मंदिर में वाटर कुलर मशीन का उद्घाटन किया गया

admin's avatar

Byadmin

Jun 26, 2026
crescent ad

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

बराकर । बराकर सखी क्लब की ओर गायत्री मंदिर के मुख्य द्वार के समक्ष वाटर कुलर मशीन का उद्घाटन किया गया । इस संबंध में बताया जाता है कि भीषण गर्मी को देखते हुए कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 68 गायत्री नगर में गायत्री मंदिर के मुख्य द्वार के समीप बराकर सखी क्लब की ओर से एक वॉटर कूलर मशीन स्थापित कराया गया । जिसका विधिवत उद्घाटन बराकर सखी क्लब की सचिव और राज्य कैबिनेट मंत्री डॉक्टर अजय कुमार पोद्दार की पत्नी सरोज पोद्दार ने किया ।

इसके पूर्व गायत्री मंदिर के परिव्राजक ने मशीन का विधिवत पूजा अर्चना करवाया । इसके बाद संगठन की सचिव ने फीता काट कर उद्घाटन किया । इसके बाद शीतल पेयजल का लोगो ने आनंद उठाया ।

इस अवसर पर सरोज पोद्दार ने कहा कि भीषण गर्मी को देखते हुए संगठन की ओर से यह मशीन लगाया गया । ताकि जरूरत मंद लोगों को हमेशा शीतल पेयजल प्राप्त हो सके ।

उन्होंने कहा इस मशीन की सहायता से मंदिर में पूजा करने आने वाले लोगों राहगीरों स्कूली बच्चों तथा मुहल्ले के लोगों हमेशा ठंडा पानी प्राप्त हो सकेगा । इस अवसर पर ललिता पोद्दार, निर्मला अग्रवाल, दुलारी रुंगटा, सुनीता मस्कारा, इंदु अग्रवाल राजू यादव सहित कई स्थानीय मुहल्ले के लोग उपस्थित थे ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *