• Wed. Apr 22nd, 2026

कुल्टी बराकर – बराकर संकल्प सभा में पहुंचे देश के गृहमंत्री अमित साह , सरकार बनाने कि किया दावा।

admin's avatar

Byadmin

Apr 21, 2026
crescent ad

 

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

 

कुल्टी देश के गृहमंत्री अमित साह भाजपा द्वारा आयोजित बराकर के बलतोड़िया गणेश मेला मैदान में संकल्प सभा में पहुंचकर लोगो को संबोधित किया । इस संबंध में बताया जाता है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन मंगलवार को उस समय कुल्टी के राजनीति में बड़ा फेर बदल कर दिया ।

जब देश के गृह मंत्री अमित शाह कुल्टी विधानसभा के भाजपा उम्मीदवार डॉ अजय कुमार पोद्दार के समर्थन में बराकर शहर के बलतोड़िया गणेश मेला मैदान में भाजपा द्वारा आयोजित संकल्प सभा पहुंचकर राज्य के सत्ताधारी सरकार के विरुद्ध हुंकार भरा । इस दौरान सर्वप्रथम वह बराकर नदी तट के समीप स्थित रेलवे पुल के पास उनका हेलीपैड उतरा । वहां से मद्रासी पाड़ा मन्बड़िया होकर सीधे वे गणेश मेला मैदान सभा स्थल पहुंचे । उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए सबसे पहले बराकर व आसपास के क्षेत्र के देवी देवताओं को नमन करते हुए अपना संबोधन प्रारंभ किया और लोगों से घुसपैठ मुक्त बंगाल बनाने का आह्वान किया । उन्होंने कहा कि लोगों में यह भ्रम फैलाया जा रहा है कि भाजपा अगर बंगाल में सत्ता में आती है तो कोई भी बंगाली मुख्यमंत्री नहीं बनेगा जो पूरी तरह से गलत है । उन्होंने सभा में उपस्थित लोगों को आश्वासन देते हुए कहा कि जो बंगाल में जन्म लिया है और बंगाली बोलता है

वही बंगाल का मुख्यमंत्री बनेगा । इसके बाद उन्होंने बंगाल के कानून व्यवस्था पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि 23 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होना है और 23 अप्रैल को सभी गुंडे अपने घरों में ही रहे नहीं तो 5 मई के बाद उन्हें उल्टा लटका कर सीधा कर दिया जाएगा । उन्होंने राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला करते हुए कहा कि वे राज्य के युवाओं की चिंता नहीं करती वह केवल अपने भतीजे के भविष्य को लेकर चिंतित रहती है । उन्होंने जनता से सवाल किया कि क्या यहां की जनता यह स्वीकार करेगी ।

उन्होंने सभा में उपस्थित लोगों से 23 अप्रैल को कमल के फूल पर वोट देने का आग्रह किया ।उन्होंने कहा कि गरीबों की कोई भी योजना बंद नहीं की जाएगी । बल्कि कई नई योजनाएं यहां के लोगों के लिए आरंभ की जाएगी । 1 जून से महिलाओं के खाते में हर महीने₹3000 दिए जाएंगे । बेरोजगार युवाओं को भी भत्ता दिया जाएगा । गर्भवती महिलाओं को एक साथ 21000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी । इसके साथ ही उन्होंने यहां के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए आयुष्मान योजना लागू करने के अलावा सरकारी कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग का लाभ बकाया डीए देने की बात कही । उन्होंने कहा कि यहां से सिंडिकेट राज पूरी तरह से खत्म होगा । उन्होंने कुल्टी के औद्योगिक व्यवस्था पर बात करते हुए कहा कि पिछले 15 वर्षों में क्षेत्र का इस्पात उद्योग बर्बाद हो गया ।

उन्होंने कहा कि यहां के बने इस्पात का पूरे भारतवर्ष में महत्वपूर्ण स्थान था । उन्होंने लोगों से वादा किया कि भाजपा सरकार बनने पर उद्योगों को पुनर्जीवित करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा । सभा में उनके संबोधन को सुनने के लिए भारी संख्या में भाजपा समर्थक तथा क्षेत्र के निवासी भीषण गर्मी होने के बावजूद भी मौजूद थे । इस अवसर पर मंच पर देवतनु भट्टाचार्य कुल्टी के भाजपा उम्मीदवार डॉ अजय कुमार पोद्दार जिला महासचिव केशव पोद्दार पार्षद ललन मेहरा बप्पा चटर्जी सहित कई गणमान्य सदस्य मौजूद थे ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *