• Tue. Apr 21st, 2026

कुल्टी – बराकर चैम्बर ऑफ कॉमर्स की ओर से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई

admin's avatar

Byadmin

Apr 21, 2026
crescent ad

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

कुल्टी। सोमवार को बराकर चैम्बर ऑफ कॉमर्स की ओर से मतदाता जागरूकता रैली तख्तिया लेकर निकाली गई ।

यह रैली बराकर स्टेशन के समीप से प्रारम्भ होकर बेगुनिया बाजार तक गया गई । रैली के माध्यम से व्यवसायिक संगठन बराकर चैम्बर ऑफ कॉमर्स द्वारा सभी लोगों से अपने अन्य कम को छोड़कर मतदान करने का अपील की गई हैं ।

इस संबंध में चेंबर अध्यक्ष शिवकुमार अग्रवाल ने कहा कि इस रैली के माध्यम से लोकतंत्र के उत्सव विधानसभा चुनाव में लोगों को अधिक से अधिक भागीदारी होकर मतदान करने का अपील किया गया और लोगों को जागरूक किया गया । उन्होंने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति को अपना मताधिकार का प्रयोग करना बेहद जरूरी है । यह हमारा मौलिक और संवैधानिक अधिकार भी है ।अगर हम चाहते हैं कि हमारे राज्य का नेतृत्व हमारे पसंद के लोगों के हाथों में हो तो इसके लिए चुनाव में भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी और सभी को वोट देना होगा ।

खुद वोट देने के साथ-साथ अपने आसपास के लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित करना होगा और मताधिकार के महत्व को बताना होगा । यदि हम घर में बैठे रह गए और वोट देने नहीं गए तो फिर हमें बनने वाली सरकार पर सवाल उठाने का नैतिक अधिकार भी नहीं रह जाएगा ।इसलिए लोकतंत्र के इस उत्सव का मजा तभी है ।

जब प्रत्येक व्यक्ति इसमें भागीदार बने और इससे न सिर्फ सही बल्कि मनपसंद जनप्रतिनिधि का भी चुनाव होगा और विकास के नए आयाम भी स्थापित होंगे । उन्होंने बताया कि मतदान करने से लोकतंत्र का शान बढ़ता है । इसलिए इस अवसर को व्यर्थ न जाने और यह अवसर वर्षों में मिलता है ।

इसलिए सभी चुने और सही चुने एक-एक वोट अमूल्य है । उन्होंने बताया कि आज इस रैली के माध्यम से मतदाताओं में मतदान के प्रति जोश और उत्साह भरने का कार्य किया जा रहा है और लोगों को अधिक से अधिक संख्या में मतदाता केंद्र पर पहुंचकर मतदान करने का अपील किया गया ।

इस अवसर पर सचिव कृष्ण दुधानी, अर्जुन अग्रवाल, बालमुकुंद अग्रवाल, महेश जालान, विपिन गाड़ोदिया, समेत कई लोग उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *