• Thu. Jul 2nd, 2026

कुल्टी बराकर – आस्था अस्पताल प्रांगण में चिकित्सक दिवस ( डाक्टर डे ) मनाया गया ।कैबिनेट मंत्री डॉ अजय कुमार पोद्दार भी रहे उपस्थित

admin's avatar

Byadmin

Jul 2, 2026
crescent ad

 

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

कुल्टी प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बराकर आस्था अस्पताल प्रबंधन की ओर से चिकित्सक दिवस पर रक्तदान शिव का आयोजन किया गया । इस संबंध में बताया जाता है कि शहर के हनुमान चढ़ाई स्थित आस्था अस्पताल प्रांगण में चिकित्सक दिवस ( डाक्टर डे ) मनाया गया ।

इस इस दौरान रक्तदान शिविर तथा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पश्चिम बंगाल सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ अजय कुमार पोद्दार उपस्थित थे । कार्यक्रम का उद्घाटन उपस्थित सभी डॉक्टरों ने दीप प्रज्वलित कर किया तथा मंत्री डॉक्टर पोद्दार ने केक काटकर सभी का मुंह मीठा किया ।

कार्यक्रम के दौरान आस्था अस्पताल की ओर से डॉक्टर अजय कुमार पोद्दार को फूलों का गुलदस्ता स्मृति चिन्ह गले में दुपट्टा देकर सम्मानित किया गया । इसके पश्चात अस्पताल प्रबंधन की ओर से सभी चिकित्सकों को गले में दुपट्टा प्रदान किया गया । वहीं मंत्री डॉ अजय कुमार पोद्दार ने कई चिकित्सकों को स्मृति चिन्ह मोमेंटो प्रदान किया । इस अवसर पर अपने संबोधन में मंत्री डॉ अजय कुमार पोद्दार ने कहा कि डॉक्टर बनकर लोगों की चिकित्सा करना बड़े ही त्याग और परिश्रम का कार्य है ।

क्योंकि मैरिज किसी भी समय अपना इलाज करवाने डॉक्टर के पास आता है तो उसका इलाज अपना सभी कामकाज छोड़कर करना पड़ता है । उन्होंने आगे कहा कि पश्चिम बंगाल को सोनार बांग्ला बनाने के लिए सभी को एक साथ मिलकर कार्य करना होगा तथा अगर कहीं कुछ छूट रहा हो तो उसकी जानकारी देकर उस कार्य को करना पड़ेगा । तभी जाकर पश्चिम बंगाल सोनार बांग्ला बनेगा ।

उन्होंने आस्था हॉस्पिटल की मुख्य सड़क के बारे में कहा कि सड़क की जर्जर अवस्था की जानकारी उन्हें मिली है और लगभग 15 दिनों के अंदर संबंधित विभाग के अधिकारी यहां आकर सड़क निर्माण का कार्य आरंभ कर देंगे ।

जिससे यह सड़क समतल हो जाएगी और मरीजों के आवागमन में कोई परेशानी नहीं होगी । इसके पश्चात अन्य चिकित्सकों ने अपने-अपने विचार प्रकट किया ।

इस अवसर पर डॉक्टर जयंत कुमार डॉक्टर एस बी बनर्जी डॉक्टर डी बनर्जी डॉ पीके पति डॉक्टर अनिल कोचर डॉक्टर तपसी डॉ पी चटर्जी डॉक्टर अमिताभ घोष डॉ रजत सरकार डॉ विनय कुमार डॉक्टर आई एम सिंह आसनसोल जिला अस्पताल रक्त विभाग के इंचार्ज डॉक्टर संजीत चटर्जी वापी दा सहित अस्पताल के अन्य कर्मी मौजूद थे । सभी रक्तदाताओं को पौष्टिक आहार तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed