
रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव
कुल्टी दुर्गापूजा को लेकर भाजपा की ओर से कुल्टी एंव बराकर में सफाई अभियान चलाया गया ।
इस संबंध में बताया जाता है दुर्गापूजा आरंभ होने में कुछ ही दिन बचे हुए है । पूजा प्रारंभ होने से पूर्व भाजपा सदस्यों द्वारा सफाई कर्मियों को लेकर कुल्टी के बिड़ला रोड तथा बराकर के वार्ड नंबर 68 में सफाई अभियान चलाया गया ।

इस दौरान सड़कों के किनारे तथा नालियों की साफ सफाई की गई । क्योंकि दुर्गापूजा पश्चिम बंगाल का सबसे बड़ा त्यौहार है । जिसकी तैयारी लोग वर्ष भर करते है ।

वही लोगो को स्वच्छ वातावरण में पूजा मानने को लेकर यह सफाई कार्यक्रम आयोजित किया गया ताकि लोगों को कोई परेशानी ना हो । मालूम हो कि बराकर शहर के वार्ड नंबर 68 के हाट तल्ला में दुर्गापूजा का भव्य आयोजन किया जाता है
। जहां लोगो पूरे भक्ति भाव से मां दुर्गा की पूजा अर्चना करते है । जिसे लेकर बड़ी संख्या में महिलाओं तथा लोगों का आवागमन होता है । जिसको लेकर भाजपा कर्मी सुबह से ही सफाई कर्मियों को साथ लेकर सफाई अभियान मे जुटे रहे । सड़क से लेकर गली मोहल्लों तक सफाई अभियान चलाया गया ताकि लोग साफ सुथरे परिवेश में त्यौहार का आनंद उठा सके ।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
