• Wed. Jun 3rd, 2026

कुल्टी थाना क्षेत्र में लगातार दो दिनों के अंदर दो अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में मचा हड़कंप, लोगों में बना दहशत का माहौल।

admin's avatar

Byadmin

Jun 3, 2026
crescent ad

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

 

कुल्टी : आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत कुल्टी थाना क्षेत्र में लगातार दो दिनों के अंदर दो अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म हैं।

कुल्टी थाना क्षेत्र के बोडरा इलाके से मगंलवार को पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया था। मामले की जांच अभी चल ही रही थी कि बुधवार सुबह एक और अज्ञात युवक का कुल्टी के 62 नंबर वार्ड के पुनुड़ी ग्राम के जंगल से बरामद किया हैं।

इस संबंध में बताया जाता हैं कि बुधवार सुबह कुल्टी के पुनुड़ी क्षेत्र स्थित जंगल में स्थानीय लोगों ने एक युवक का सड़ा-गला शव देखा। शव मिलने की खबर तेजी से पूरे इलाके में फैल गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कुल्टी थाना प्रभारी अशोक सिंघो महापात्र, कुल्टी एसीपी जावेद हुसैन, नियामतपुर फांड़ी के प्रभारी मिहिर कुमार डे समेत पुलिस के कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। शव काफी दिनों पुराना होने के कारण उसकी पहचान करना पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में गुमशुदगी की रिपोर्टों की भी जांच कर रही है। लगातार दो दिनों में दो अज्ञात शव मिलने की घटनाओं ने पूरे कुल्टी क्षेत्र में चर्चा का विषय बना दिया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है और दोनों घटनाओं के बीच किसी संभावित संबंध की भी पड़ताल की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मौत के कारणों और अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *