• Mon. Aug 31st, 2026

कुल्टी – गायों से लदीं ट्रक चालक भी हुआ गिरफ्तार

admin's avatar

Byadmin

Aug 31, 2026
crescent ad

 

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

 

कुल्टी । पश्चिम बंगाल झारखंड की सीमा पर स्थित डीबूडीह चेक पोस्ट पर एक के बाद एक गौ तस्कर पकड़े जा रहे हैं । लेकिन इस कारोबार पर पूरी तरह अंकुश नहीं लग पा रहा है । इस संबंध में बताया जाता है कि शनिवार की रात कुल्टी थाना अंतर्गत चौरंगी फाड़ी पुलिस ने एक बार फिर डीबुडीह चेक पोस्ट पर अवैध तरीके से मवेशियों से भरे ट्रक को पकड़ा । जो बीते रात झारखंड की ओर से कोलकाता जा रहे थे । पुलिस ने रूटिंग चेकिंग के दौरान उस ट्रक को रोककर तलाशी लिया तो देखा कि उसमें 20 गाय थी । पुलिस ने पशु परिवहन से संबंधित दस्तावेज की मांग किया परन्तु वैध दस्तावेज नहीं दिखाए जाने पर ट्रक तथा चालक को हिरासत में ले लिया गया । चालक का नाम धर्मेन्द्र यादव है । जिसे रविवार को आसनसोल जिला न्यायालय में पेश किया गया । पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जांच के हित में आरोपी को हिरासत में लेने की प्रक्रिया की जा रही है । लेकिन अब सवाल यह उठ रहा है राज्य में शासन व्यवस्था बदलने के बावजूद भी इस तरह का कारोबार बंद होने का नाम नहीं ले रहा है । क्योंकि पुलिस प्रशासन लगातार इस तरह के कारोबारियो पर कारवाई कर रही है तथा उन्हें पकड़ा भी जा रहा है । उनके वाहनों को जप्त कर चालकों को भी गिरफ्तार किया जा रहा है । लेकिन इसमें संलिप्त लोगों का मनोबल इतना बढ़ा हुआ है कि लगातार हो रही कारवाई का भी इन पर कोई असर नहीं पड़ रहा है । लेकिन अब धीरे धीरे यह स्पष्ट हो रहा है कि कही ना कही इस कारोबार का असली चेहरा पुलिस के पकड़ से अब भी बाहर है । जो सीमा पार अपने सुरक्षित ठिकाने से ही कारोबार का संचालन कर रहा है । अब देखना यह है आखिर कब तक इस तरह के कारोबारी शासन प्रशासन को अपने इस कारोबार के माध्यम से चुनौती देते रहेंगे ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *