• Wed. Jun 17th, 2026

कुल्टी – कैबिनेट मंत्री डॉ अजय कुमार पोद्दार ने अपने चेंबर में निःशुल्क चिकित्सा आरंभ किया

admin's avatar

Byadmin

Jun 17, 2026
crescent ad

 

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

कुल्टी कुल्टी विधायक डॉ अजय कुमार पोद्दार ने अपने चेंबर में लोगो की सेवा भावना से निःशुल्क चिकित्सा मंगलवार से आरंभ किया ।

इस संबंध में बताया जाता है कि पश्चिम बंगाल सरकार के कैबिनेट मंत्री सह पीएचई तथा पीडब्ल्यूडी मंत्री डॉ अजय कुमार पोद्दार ने कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के बराकर चौक बाजार स्थित अपने चैंबर में लोगो के लिए निःशुल्क चिकित्सा प्रारंभ किया ।

इस दौरान शिविर में काफी संख्या में महिला पुरुष पहुंच कर इसका लाभ उठाया । मालूम हो कि विधायक डॉ पोद्दार क्षेत्र के जाने माने चिकित्सक है । लोग वर्षों से इनसे अपना और अपने परिवार का चिकित्सा करवाते आए है । लेकिन वर्तमान समय में डाक्टर पोद्दार राज्य सरकार के मंत्री है ।

इनकी जिम्मेवारी भी काफी बढ़ गई । लेकिन इतना अधिक व्यस्त होने के बाबजूद भी वे अपना समय निकालकर जन सेवा को समर्पित कर रहे हैं । इस संबंध में उन्होंने बताया कि क्षेत्र के लोगों के साथ उनका पारिवारिक संबंध है और लोगों को किसी भी तरह की शारीरिक परेशानी होने पर लोग उन्हें दिखाने के लिए आते हैं और लोगों का उन पर काफी भरोसा भी है ।

इसलिए मैं यहां के लोगों को उनके इस अधिकार से वंचित नहीं रख सकता और यह मेरे लिए सेवा का कार्य है । जिसके बिना मैं खुद भी अपने आप को अपूर्ण महसूस करता हूं ।

इसलिए मैंने आज से अपने चेंबर में सभी लोगों का निशुल्क इलाज करना आरंभ कर दिया है । यह कार्य आजीवन जारी रहेगा । उन्होंने बताया कि मैं जब जब बराकर में मौजूद रहूंगा अपने चेंबर में कुछ समय बैठकर लोगों की सेवा करूंगा ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *