
रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी
पुटकी (धनबाद) करकेंद बाजार स्थित हटिया महावीर मंदिर में श्री पुरुषोत्तम मास के अवसर पर आयोजित नव दिवसीय श्री राम चरित मानस नवाह पारायण पाठ कार्यक्रम के सातवें दिन बुधवार को श्रद्धालुओं की उमड़ी सैलाब। 21 मई से प्रारंभ होकर 29 मई तक चलने वाले इस धार्मिक अनुष्ठान में प्रतिदिन श्रद्धालु उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं।

आयोजित मानस पाठ के दौरान महिलाओं एवं श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और भक्ति के साथ श्री रामचरित मानस का पाठ किया। भगवान श्रीराम के जयकारों से वातावरण गूंजायमान होता रहा। वहीं श्रद्धालुओं ने अपने घर परिवार एवं क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। पाठ समाप्ति के बाद श्रद्धालुओं के बीच महाआरती, पुष्पांजलि एवं प्रसाद वितरण किया गया।

आयोजन पं. रामजी तिवारी के मार्गदर्शन में संपन्न हो रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने में लक्ष्मण तिवारी, सचिन सोंडिक, प्रदीप तिवारी, आलोक साव, चीकू साव, लक्ष्मी शर्मा, नीलम गुप्ता, प्रमिला गुप्ता, प्रभा गुप्ता, पूनम शर्मा, प्रीति देवी, रिया शर्मा, चंचला गुप्ता, पूजा साव, सोनी साव, ऊषा तिवारी, चिंता मुनि तिवारी, छोटी कुमारी, सुनीता अग्रवाल एवं राधा शर्मा सहित अन्य श्रद्धालुओं की सराहनीय भूमिका रही।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
