• Fri. Sep 18th, 2026

करकेंद दुर्गा पूजा कमिटी की बैठक में 2025 के आय-व्यय का ब्योरा पेश, 2026 के पूजा की तैयारियों पर हुआ मंथन

admin's avatar

Byadmin

Sep 18, 2026
crescent ad

 

रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

पुटकी: श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा महोत्सव समिति करकेंद के तत्वाधान में पूजा कमिटी की बैठक आयोजित की गई।बैठक में पिछले वर्ष 2025 में आयोजित दुर्गा पूजा के आय-व्यय का पूरा ब्योरा प्रस्तुत किया गया। इसके अलावे वर्ष 2026 की दुर्गा पूजा को लेकर नई कमिटी का गठन किया गया। बैठक के दौरान आगामी दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की एवं

पूजा को और बेहतर एवं व्यवस्थित तरीके से आयोजित करने, श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने तथा पूजा पंडाल को आकर्षक साज सज्जा एवं आधारित को लेकर विचार-विमर्श किया गया। कमिटी की ओर से बताया गया कि इस वर्ष श्रद्धालुओं के लिए दक्षिण भारत के मंदिर की थीम/फीचर विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। जिस मंदिर की थीम पर पंडाल तैयार किया जाएगा, उसके बारे में भी श्रद्धालुओं को जानकारी दी जाएगी।

बैठक में कमिटी के कई प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे। इनमे सर्वश्री लक्ष्मण तिवारी, सुबोध जी,राजू पांडेय गंगाधर जी, महामंत्री सचिन सोंडिक, आशित सिंह, मंटू सिंह, गणेश ठाकुर,आलोक रॉय, सतेंद्र राम, मेला मंत्री रंजन सिन्हा तथा सचिव पंकज खंडेलवाल सहित कमिटी के अन्य सदस्य शामिल रहे कमिटी सदस्यों ने सामूहिक रूप से इस वर्ष की दुर्गा पूजा को भव्य, शांतिपूर्ण और श्रद्धालुओं के लिए बेहतर बनाने का संकल्प लिया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *