
चाईबासा : कांग्रेस भवन, चाईबासा में मंगलवार को सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र स्तरीय सांगठनिक समीक्षा सह संवाद बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प० सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष रंजन बोयपाई ने की, बैठक में मुख्य रूप में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस के सह-प्रभारी भूपेन्द्र मरावी ,
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ.प्रदीप कुमार बलमुचू तथा सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी सह सांसद काली चरण मुंडा उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य केंद्र बिंदु स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन अभियान की समीक्षा, बूथ स्तर पर संगठन की सक्रियता तथा मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को प्रभावी ढंग से संचालित करना रहा। अपने संबोधन में भूपेन्द्र मरावी ने कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति मतदाता है और मतदाता सूची उसकी आधारशिला है इसलिए एसआईआर प्रक्रिया के दौरान किसी भी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटना चाहिए। उन्होंने सभी बीएलए-दो से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में बीएलओ के साथ समन्वय स्थापित कर घर-घर संपर्क करें तथा यह सुनिश्चित करें कि प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम सुरक्षित रहे। यदि किसी योग्य नागरिक का नाम सूची से हटता है तो उसकी समयबद्ध आपत्ति एवं पुनः नामांकन की प्रक्रिया भी पूरी जिम्मेदारी के साथ कराई जाए। सांसद काली चरण मुंडा ने कहा कि कांग्रेस संविधान, लोकतांत्रिक संस्थाओं और प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की रक्षा के लिए सदैव संघर्षरत रही है। संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता लोकतांत्रिक अधिकारों की सुरक्षा का प्रहरी है और उसे पूरी निष्ठा एवं सक्रियता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार बलमुचू ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने तथा प्रत्येक बूथ को मजबूत एवं सक्रिय बनाने का आह्वान किया। बैठक को कांग्रेस प्रदेश महासचिव संगठन एवं प्रशिक्षण सुनीत शर्मा , प०सिंहभूम जिला प्रभारी धर्मेन्द्र सोनकर , सरायकेला – खरसावां जिला प्रभारी बेलस तिर्की , जिलाध्यक्ष राज बागची , पूर्व कार्यकारी जिलाध्यक्ष अम्बर रायचौधरी , विधानसभा प्रभारी चंद्रशेखर दास , प्रिंस सिंह , मायाधर बेहरा , रईस रिजवी छब्बन , नितिमा बारी बोदरा , राज कुमार यादव तथा प्रखंड अध्यक्षों ने भी संबोधित किया। बैठक का संचालन कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने किया , जबकि धन्यवाद ज्ञापन जिलाध्यक्ष रंजन बोयपाई ने दिया।

बैठक में उपस्थित सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र की मजबूती, संविधान की रक्षा तथा प्रत्येक पात्र मतदाता के मताधिकार की सुरक्षा के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। साथ ही आगामी दिनों में सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र के प्रत्येक बूथ पर संगठन को और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने का निर्णय लिया गया।

वहीं अंत में झारखण्ड राज्य के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक जी के निधन पर दो मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति तथा शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने के लिए कामना किया गया । बैठक में सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी , प्रकोष्ठ- विभाग संगठन के अध्यक्ष एवं चेयरमैन , संभावित जिला पदाधिकारी , प्रखण्ड – नगर अध्यक्ष , कार्यालय सचिव सहित अन्य मौजूद थे ।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
