• Tue. Jul 14th, 2026

राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर धनबाद में प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 संपन्न भविष्य में भी कठिन परिश्रम को जिंदा रखें_ उपायुक्त

admin's avatar

Byadmin

Jul 14, 2026
crescent ad

 

 

रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

केंदुआ(धनबाद)लुप्त हो रही परंपरा को राजकमल ने जीवित रखा है यहां की वंदना, यहां के माहौल को देखकर मुझे भी अपना विद्यार्थी जीवन याद आ गया। भविष्य में आपको कई प्रतियोगिताओं का सामना करना पड़ेगा। लाइफ सेट कभी नहीं होता ।यह एक सोच है, आप भविष्य में भी कठिन परिश्रम को जिंदा रखें ।आप अपने लोगों के लिए कुछ करना सीखें तब आपका पढ़ना और जीना सार्थक है उक्त बातें धनबाद जिला उपायुक्त आदित्य रंजन ने कही। वे 14 जुलाई मंगलवार को राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर धनबाद में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। कार्यक्रम की भूमिका एवं अतिथियों का परिचय प्राचार्य सुमंत कुमार मिश्रा ने दिया। इस क्रम में उन्होंने कहा कि आज मुझे बताते हुए हर्ष हो रहा है कि 7 बच्चों को लेकर शुरू किया गया विद्यालय आज 5000 से भी अधिक घरों के बच्चों को शिक्षित कर रहा है। समाज में विद्यालय सदा प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे यह पहला प्रयास रहता है। विद्यालय के शिक्षक लगे रहते हैं तभी ऐसे प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को गढ़ा जाता है। विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के अधिकारी एवं सदस्यों की दूरदर्शिता के कारण यह विद्यालय लगातार प्रसिद्धि की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक वर्ष 10वीं एवं 12वीं बोर्ड में 90% एवं उससे अधिक प्राप्त करने वालों को कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित किया जाता है। इसी क्रम में आज आप सब यहां उपस्थित हैं।

 

विशिष्ट अतिथि विद्या विकास समिति झारखंड के सचिव नकुल कुमार शर्मा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आप देश के कर्णधार हैं ,सपूत ही सच्चे अर्थों में अच्छे नागरिक हैं ।याद रखिए जो हारता है वही जीतता है। सोच ऊंची रखो तभी भारत देश महान बनेगा।

कार्यक्रम को विद्यालय के अध्यक्ष विनोद कुमार तुलस्यान ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आपने विद्यालय में जो दीक्षा प्राप्त की थी उसे याद रखें और जो अपना लक्ष्य तय किया था उसे ना भूल ,उसे पाकर ही रहें। मुझे विश्वास है आप अवश्य प्राप्त करेंगे। प्रतिभा से आपने समाज में अपनी पहचान बनाई है , जिसके कर्म अच्छे हैं वह सुंदर है।

12वीं कला संकाय के सृष्टि कुमारी, अंशिका कुमारी, ईशा कुमारी गुप्ता, अनुष्का सरखेल ,अंकिता कुमारी, संस्कृति गुप्ता ,ट्विंकल कुमारी, प्रार्थना कुमारी, श्रेया सिंह, जोया मुस्कान , प्रिया तिवारी, पल्लवी सरोज, विज्ञान संकाय में मानसी, शौर्य कुमार गुप्ता, शगुन सिंह, तृषा घोष ,ऋषभ गुप्ता ,भव्य कुमारी, कनक कुमारी, शुभाशीष मुखर्जी, शांभवी गुप्ता, शिवेंद्र तिवारी, आदर्श यादव ,रोशन कुमार, वैष्णवी, नंदनी कुमारी, शुभांगी कुमारी ,मौसमी कुमारी ,वाणिज्य संकाय में यशिका अग्रवाल, सृष्टि कुमारी, शंभवी सिंह, प्राची कुमारी, अभिषेक खंडेलवाल, एकवाली जैन, सौम्या रावत, संकेत गोयल, शुभ अग्रवाल, कुमारी वैष्णवी, रूद्र राणा, अनन्या प्रियांशु, रुचि चंद्रवंशी, प्राची कुमारी, श्रुति जयसवाल, अदिति, तन्मय चौहान, रुद्र प्रताप सिंह, नैतिक मोदी, शुभम कुमार, ईशान कुमार राय, इशिका अग्रवाल, विवेक ठाकुर, ज़रा करीम सम्मानित किए गए।

दसवीं के मोहम्मद रेहान फैसल, अंकित कुमार, रिधिमा सिंह, आकाश कुमार, प्रत्यूष हर्ष, चंचल कुमारी अग्रवाल, सत्यम कुमार, हर्षित, श्रुतिका सेन, आफताब अंसारी, स्नेहा सिंह, अनुष्का कुमारी ,रक्षित कुमार पांडे एवं अश्विनी कुमार को भी सम्मानित किया गया

विषय में सर्वश्रेष्ठ अंक लाने वाले शुभम मुखर्जी, आदित्य राज तोमर, तृषा घोष, ऋषभ गुप्ता, समीर कुमार, शौर्य कुमार गुप्ता, नंदनी कुमारी, संकेत गोयल, शुभ अग्रवाल, शंभवी सिंह, एकवाली जैन ,यशिका अग्रवाल ,ज्योति कुमारी गोराईं को भी सम्मानित किया गया

इस सम्मान समारोह में धनबाद जिला के उपायुक्त आदित्य रंजन, विद्या विकास समिति झारखंड के सचिव नकुल कुमार शर्मा, धनबाद विभाग प्रमुख नीरज कुमार लाल, विद्यालय के संरक्षक शंकर दयाल बुधिया ,अध्यक्ष विनोद कुमार तुलस्यान, उपाध्यक्ष रविंद्र कुमार पटनिया, सचिव संजीव कुमार अग्रवाल, विद्यालय समिति के सदस्यों में केशव कुमार हड़ोदिया , शरत दुदानी, अरुणा भगानीया ,सुधा खेतान, प्राचार्य सुमंत कुमार मिश्रा, उप प्राचार्या लीला सिंह , सरस्वती विद्या मंदिर टुंडी के प्रधानाचार्य विक्रांत कार्यक्रम के साक्षी बने।

शिक्षकों में विभूति प्रसाद सिंह, मनोहर कुमार, कृपाल सिंह, सूरज सिंह ,सूरज कुमार चौधरी, विनय नारायण राय, दीपांकर खवास, अरुण कुमार मिश्रा, पवन कुमार तिवारी, कौशिक सेन ,आराधना एवं रजनी शर्मा की सक्रियता की सबों ने सराहना की। धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के उपाध्यक्ष रविंद्र कुमार पटनिया ने किया । इसी क्रम में उन्होंने प्रतिभावान विद्यार्थियों को संदेश देते हुए कहा कि हर संघर्ष सफलता की नई कहानी है, परिश्रम का कोई विकल्प नहीं है। सफल विद्यार्थियों का तालियां बजाकर स्वागत करिये इससे प्रोत्साहन मिलता है।मंच संचालन राकेश कुमार मिश्रा ने किया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *