
संवाददाता अंतर्कथा केरेडारी बालमुकुंद दास
केरेडारी प्रखण्ड,एनएमएल केरेडारी कोयला खनन परियोजना ने टोरी पब्लिक साइडिंग से 500वीं कोयला रैक के सफल प्रेषण के साथ एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। यह उपलब्धि देश की ऊर्जा सुरक्षा को सुदृढ़ करने तथा विद्युत संयंत्रों को निर्बाध कोयला आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में परियोजना की उत्कृष्ट कार्यकुशलता और प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

यह ऐतिहासिक उपलब्धि परियोजना प्रमुख श्री अरुण कुमार सक्सेना के दूरदर्शी नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में तथा कोयला प्रेषण विभाग के विभागाध्यक्ष श्री अमित कुमार के कुशल नेतृत्व एवं समर्पित प्रयासों से संभव हो सका।

इस अवसर पर परियोजना प्रमुख श्री अरुण कुमार सक्सेना ने साइडिंग संचालन से जुड़े सभी हितधारकों को उनके अमूल्य योगदान, समर्पण एवं समन्वित प्रयासों के लिए सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि 500वीं कोयला रैक का सफल प्रेषण परियोजना की परिचालन उत्कृष्टता, टीम भावना तथा राष्ट्र की ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति के प्रति एनएमएल केरेडारी कोयला खनन परियोजना की अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
