• Sun. Jun 28th, 2026

उरांव समाज के 79वें स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर, 61 यूनिट रक्त संग्रहित

admin's avatar

Byadmin

Jun 28, 2026
crescent ad

आज रविवार को MTC सदर अस्पताल में आदिवासी उरांव समाज संघ के द्वारा अपने समाज के 79 वाँ स्थापना दिवस के अवसर पर एक-दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, शिविर का विधिवत उद्धाटन श्री जुझार माझी,अंचलाधिकारी उपेंद्र कुमार, डॉ शिव चरण हांसदा उपाधीक्षक एवं अन्य गणमान्यों के द्वारा किया गया।

उपायुक्त पश्चिमी सिंहभूम श्री मनीष कुमार IAS एवं चक्रधरपुर के अनुमंडल पदाधिकारी श्रुति राजलक्ष्मी IAS एवं प्रशिक्षु IAS सुश्री ईरा जोरवाल शिविर का अवलोकन किया। उपायुक्त महोदय ने समाज के प्रयास की काफी प्रशंसा की

l यह जानकार उन्हें और भी खुशी हुई कि पूरा समाज का एक रक्तदान समूह ग्रुप भी है जो निरंतर रक्तदान का कार्य करता , जो अनुकरणीय है l आज के रक्तदान में कुल 61 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। इस शिविर में युवा के साथ-साथ बुजुर्गों ने भी रक्तदान कर आयोजन को सफल बनाया है। एक 60 साल के बुर्जुग श्री शंभू कच्छप ने पहली बार रक्तदान किया, जिसकी प्रसंशा उपायुक्त महोदय ने मुक्तकंठ से की l

विदित हो कि प्रत्येक वर्ष उरांव समाज का स्थापना दिवस 30 जून को मनाया जाता है, जिसके उपलक्ष्य मे ही रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमे समाज के सभी लोग उत्साहित भाव से शिविर को सफल बनाएं

आयोजन को सफल बनाने मे मुख्य रूप से उरांव समाज के पदाधिकारी अध्यक्ष श्री संचू तिर्की,सचिव श्री अनिल लकड़ा,मुख्य सलाहकर श्री सहदेव किसपोट्टा,सलाहकार श्री बाबूलाल बरहा,उपसचिव श्री लालू कुजूर,कोषाध्यक्ष श्री लक्ष्मण बरहा, श्री दुर्गा खलखो,लाइब्रेरीमैन ऑफ़ झारखण्ड श्री संजय कच्छप,श्री गणेश कच्छप,राजकमल लकड़ा, महावीर बरहा,विष्णु मिंज,प्रवीण डाडेल,सागर कुंकल, हरीश पान,वार्ड पार्षद लक्ष्मी कच्छप, समाजसेवी लक्ष्मी बरहा,विजय लक्ष्मी लकड़ा, किरण नुनिया,सरना समिति चक्रधरपुर के अध्यक्ष विमल खलखो, उपाध्यक्ष सोमनाथ कोया, अनिल उरांव, सदस्य सागर तिर्की, रोहन कच्छप, दीपक खलखो, बिंदेश्वर गगराई, पवन कोया, तुलसी उरांव, राजू खलखो.

श्री प्रताप कटियार,पंकज खलखो, सीताराम मुंडा, सुमित बरहा,विक्रम खलखो, इशू टोप्पो, रोहित खलखो खुदीय कुजूर, शम्भू टोप्पो, संजय लागूरी, सुभाष कुजूर, रोहित लकड़ा, अनिल बरहा, रोबर्ट खलखो, राजू तिग्गा, मालती तिग्गा,मोहम्मद तहसीन अख्तर,मनीष कुमार गुप्ता,मो.अहसान,इरशाद अली आदि उपस्थित थे l


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *