• Sun. Jun 28th, 2026

सऊदी अरब में सड़क हादसे में बोकारो के प्रवासी मजदूर की मौत, शव वतन लाने की मांग

admin's avatar

Byadmin

Jun 28, 2026
crescent ad

 

बेरमो/बोकारो-

बोकारो जिले के चतरोचट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत कतवारी निवासी 41 वर्षीय प्रवासी मजदूर सत्येंद्र महतो की सऊदी अरब में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। यह हादसा 25 जून की रात हुआ। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई।

 

मृतक स्वर्गीय सुखदेव महतो के पुत्र थे और 26 नवंबर 2024 को रोजगार के लिए सऊदी अरब गए थे। वहां वे हमद सालेह अल-काफ कॉन्ट्रैक्टिंग एस्टैब्लिशमेंट में ट्रक चालक के रूप में कार्यरत थे। अपने पीछे वे पुत्री प्रीति कुमारी (21), पुत्र अरविंद कुमार और मंगेश कुमार (13) सहित परिवार को छोड़ गए हैं।

 

घटना की जानकारी मिलने पर प्रवासी मजदूरों के हित में कार्य करने वाले समाजसेवी सिकंदर अली पीड़ित परिवार से मिले और उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने राज्य सरकार और केंद्र सरकार से मृतक का शव जल्द भारत लाने तथा परिवार को उचित मुआवजा और सहायता उपलब्ध कराने की मांग की। साथ ही उन्होंने कहा कि रोजगार की तलाश में विदेश जाने वाले झारखंड के प्रवासी मजदूरों की लगातार हो रही मौतें चिंता का विषय हैं और पलायन रोकने के लिए राज्य में रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जाने चाहिए।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *