
सरायकेला-खरसावां जिला उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह के निर्देशानुसार श्रम अधीक्षक श्री अविनाश ठाकुर के नेतृत्व में श्रम विभाग द्वारा जिले के विभिन्न पंचायतों में श्रमिक निबंधन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज राजनगर प्रखंड अंतर्गत धुरिपदा पंचायत, गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत दुगनी पंचायत, खरसावां प्रखंड अंतर्गत कृष्णापुर पंचायत, चांडिल प्रखंड अंतर्गत झबरी पंचायत एवं सरायकेला प्रखंड अंतर्गत पठानमारा पंचायत में श्रमिक निबंधन शिविर आयोजित किया गया।
*शिविर में मिली योजनाओं की जानकारी*

शिविर के माध्यम से असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का निबंधन करते हुए उन्हें विभिन्न श्रम कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। साथ ही श्रमिकों को सरकार द्वारा संचालित सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।

श्रम विभाग की टीम ने निर्माण श्रमिक, कृषि श्रमिक, मनरेगा मजदूर, घरेलू कामगार, रिक्शा-ठेला चालक, फेरीवाले सहित अन्य असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का ऑन-द-स्पॉट निबंधन किया।
*इन योजनाओं से होगा लाभ*
श्रम अधीक्षक श्री अविनाश ठाकुर ने बताया कि निबंधित श्रमिकों को झारखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की योजनाओं के तहत दुर्घटना सहायता, चिकित्सा सहायता, मातृत्व लाभ, शिक्षा सहायता, विवाह सहायता, पेंशन, अंत्येष्टि सहायता, साइकिल, औजार किट, छात्रवृत्ति आदि का लाभ मिलेगा।
उन्होंने कहा कि श्रमिकों के पास आधार कार्ड, बैंक पासबुक, मोबाइल नंबर और पासपोर्ट साइज फोटो होना अनिवार्य है। 18 से 60 वर्ष की आयु के असंगठित क्षेत्र के श्रमिक निःशुल्क निबंधन करा सकते हैं।
*आगे भी जारी रहेगा अभियान*
उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह ने कहा कि जिले में शत-प्रतिशत पात्र श्रमिकों का निबंधन कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी प्रखंडों में रोस्टर के अनुसार नियमित शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने सभी पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों से अपील की है कि अधिक से अधिक श्रमिकों को शिविर में भेजकर निबंधन सुनिश्चित कराएं, ताकि वे सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से वंचित न रहें।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
