• Sat. May 23rd, 2026

SIR अभियान: 23 मई को अपने बूथ पर चेक करें Un-Mapped मतदाता सूची

admin's avatar

Byadmin

May 22, 2026
crescent ad

 

सरायकेला : विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, सरायकेला-खरसावां श्री नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में सभी निर्वाची निबंधन पदाधिकारियों, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों एवं संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

 

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी-सह-सचिव, मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग, झारखंड, रांची के निर्देश के आलोक में सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत सभी तीन विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदान केंद्रों पर आगामी 23.05.2026 (शनिवार) को Un-Mapped Elector List का प्रकाशन किया जाएगा।

 

*क्या है Un-Mapped Elector List?*

जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री नितिश कुमार सिंह ने बताया कि मतदाता सूची में ऐसे मतदाता जिनका नाम तो सूची में दर्ज है, परंतु उनका मतदान केंद्र से मैपिंग नहीं हो पाया है, उनकी सूची को Un-Mapped Elector List कहा गया है। ऐसे मतदाता 23 मई को पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न 05:00 बजे तक अपने संबंधित मतदान केंद्र पर जाकर सूची में अपना नाम जांच कर सकते हैं।

 

*BLO रहेंगे उपस्थित*

सभी मतदान केंद्रों पर संबंधित बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) उपस्थित रहेंगे। यदि किसी मतदाता का नाम Un-Mapped सूची में है, तो BLO द्वारा तत्काल उनका भौतिक सत्यापन कर फॉर्म-6/8 भरवाया जाएगा और मतदान केंद्र से मैपिंग की कार्रवाई की जाएगी।

 

*उपायुक्त की अपील*

उपायुक्त ने जिले के सभी मतदाताओं से अपील की है कि 23 मई को अपने मतदान केंद्र पर जाकर सूची का अवलोकन अवश्य करें। जिन मतदाताओं का नाम मैपिंग से छूट गया है, वे आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, फोटो पहचान पत्र के साथ मतदान केंद्र पहुंचकर अपना नाम जुड़वाएं।

 

उन्होंने सभी ERO, AERO और BLO को निर्देश दिया कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे। विशेष गहन पुनरीक्षण का उद्देश्य शत-प्रतिशत शुद्ध और त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करना है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *