• Tue. Jun 30th, 2026

उत्पाद विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित, अवैध शराब कारोबार पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

admin's avatar

Byadmin

Jun 30, 2026
crescent ad

 

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम समाहरणालय सभागार में सोमवार को उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में उत्पाद विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, उत्पाद अधीक्षक तथा संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

बैठक में जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध चल रही कार्रवाई की विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अवैध शराब भट्टियों के खिलाफ लगातार सघन छापेमारी अभियान चलाया जाए तथा अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

 

समीक्षा के दौरान लाइसेंस प्राप्त शराब दुकानों के संचालन की स्थिति पर भी चर्चा की गई। उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्धारित अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) से अधिक कीमत पर शराब बेचने वाले दुकानदारों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही नियमित निरीक्षण के माध्यम से दुकानों की निगरानी सुनिश्चित करने को कहा गया।

 

उपायुक्त मनीष कुमार ने सभी लाइसेंसधारी शराब दुकानों में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए दुकान के अंदर एवं बाहर सीसीटीवी कैमरे तथा आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था अनिवार्य रूप से स्थापित करने को कहा, ताकि गतिविधियों की प्रभावी निगरानी की जा सके।

 

उन्होंने विशेष रूप से निर्देश दिया कि किसी भी परिस्थिति में नाबालिगों को शराब की बिक्री नहीं की जाए। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को नियमित जांच अभियान चलाने तथा नियमों के उल्लंघन की स्थिति में दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

 

बैठक में अवैध शराब कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, राजस्व संरक्षण तथा कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए प्रशासन और पुलिस विभाग के बीच बेहतर समन्वय के साथ अभियान चलाने पर जोर दिया गया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *