
बरवा (धनबाद/सिंदरी), 29 जून 2026:
आज भाकपा (माले) पार्टी कार्यालय, बरवा में पार्टी सदस्यों के नवीकरण अभियान तथा झारखंड ग्रामीण मजदूर सभा (झामस) के माध्यम से मजदूरों एवं किसानों को संगठन से जोड़ने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक सिंदरी विधायक कामरेड चंद्रदेव महतो की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुई।

गांव-गांव तक संगठन का विस्तार जरूरी: विधायक चंद्रदेव महतो

बैठक को संबोधित करते हुए विधायक कामरेड चंद्रदेव महतो ने कहा कि मजदूरों, किसानों, गरीबों एवं मेहनतकश जनता के अधिकारों की लड़ाई को मजबूत बनाने के लिए संगठन का गांव-गांव तक विस्तार बेहद आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सदस्यता नवीकरण अभियान को तेज करने तथा प्रत्येक पंचायत में मजबूत एवं सक्रिय कमेटियों का गठन कर संगठन को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
पंचायत कमेटियों का गठन और आगामी कार्यक्रम
बैठक में पूर्वी गोविंदपुर क्षेत्र की सभी पंचायतों में सशक्त पंचायत कमेटियों के गठन पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। पंचायतवार सदस्यता अभियान, जनसंपर्क कार्यक्रम एवं संगठन विस्तार को गति देने के लिए आगामी बैठकों का शिड्यूल जारी किया गया है, जो इस प्रकार है:
कालाडाबर पंचायत: 5 जुलाई 2026, प्रातः 11:00 बजे (स्थान: पंचायत भवन)
सहराज पंचायत: 5 जुलाई 2026 (स्थान: रामपुर शिव मंदिर)
तिलाबनी पंचायत: 5 जुलाई 2026, शाम 5:00 बजे (स्थान: हाई स्कूल तिलाबनी)
देवली पंचायत: 9 जुलाई 2026, शाम 4:00 बजे (स्थान: पंचायत भवन, देवली)
मोरंगा पंचायत: 10 जुलाई 2026, शाम 5:00 बजे
नोट: मुर्गाबनी, बरवा एवं मधुबनी पंचायतों की बैठक की तिथि शीघ्र घोषित की जाएगी।
आठ सदस्यीय प्रभारी समिति का गठन
इन सभी कार्यक्रमों के सुनियोजित, प्रभावी एवं संगठनात्मक संचालन के लिए एक आठ सदस्यीय प्रभारी समिति का गठन किया गया है। इस समिति में कृष्ण प्रसाद महतो, परेश चंद्र कुंभकार, श्रीराम विश्वकर्मा, प्रकाश मंडल, सफीक अंसारी, बबलू मंडल, शंकर महतो एवं सीताराम कुंभकार को प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यक्रमों के सफल आयोजन और पंचायत कमेटियों के गठन की जिम्मेदारी निभाएंगे।
बैठक में उपस्थित प्रमुख लोग
इस बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड सचिव गोपाल महतो, कृष्ण प्रसाद महतो, शंकर महतो, सफीक अंसारी, शहाबुद्दीन अंसारी, हारुन अंसारी, गणेश महतो, अजय महतो, कार्तिक रवानी, इंद्रजीत रवानी, राहुल मोदी, विश्वनाथ मंडल, संपत दां, साहब राम हेंब्रम (मुखिया), सुखदेव मरांडी, गोपाल किस्कू, मनोज मंडल, मनोज मरांडी, बबलू मंडल, चितरंजन गोराई, भरत रवानी, कमाल अख्तर, प्रकाश मंडल, अशोक महतो, सीताराम कुंभकार, परेश चंद्र कुंभकार, संचित विश्वकर्मा, ललन सिंह चौधरी एवं श्रीराम विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुटता के साथ संकल्प लिया कि सदस्यता नवीकरण और झामस के विस्तार अभियान को पूरी गंभीरता से चलाकर मजदूरों, किसानों एवं आम जनता की आवाज को और अधिक बुलंद किया जाएगा।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
