• Sat. Jun 13th, 2026

इंटरसिटी एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे बाघमारा विधायक व गिरिडीह सांसद

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Nov 8, 2022
crescent ad

 

*कतरास :* रेलवे बोर्ड के हरी झंडी मिलने के बाद धनबाद रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन को कतरासगढ़ रेलवे स्टेशन में बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो , गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी सहित रेलवे के अधिकारी व अन्य दल के नेताओ द्वारा ट्रेन को हरी झंडी दिखाने का कार्यकाल निर्धारित है।

उक्त बातें बाघमारा विधानसभा के पांचों भाजपा मंडल अध्यक्षों ने सब्जी पट्टी कतरास स्थित भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कही। वक्ताओं ने कहा की बाघमारा विधायक लगातार ट्रेन ठहराव की मांग को लेकर लगातार आंदोलन जारी रखा। रेल जीएम , डीआरएम ने पुष्टि की। अपने आप को जिंदा रखने के लिए कुछ नेता नेतागिरी कर रहे है। आज लोग अस्तित्व बचाने के लिए दौरा कर रहे हैं। बाघमारा मंडल अध्यक्ष बच्चू राय ने कहा की सांसद विधायक के प्रयास से आने वाला दिनों में अन्य सभी ट्रेनों का ठहराव होगा,उन्होंने कहा की विजय झा की टीम सक्रिय हो गई है। श्रेय लेने के लिए विरोधियों की टीम सक्रिय है।

टुंडी विधायक की ट्रेन ठहराव में कोई भूमिका नहीं हैं, 26 जोड़ी ट्रेन का क्रम बध्य तरीके से चालू व ठहराव होगा। कुछ अड़चन है।जिसे दूर किया जा रहा है, सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता विधायक के नेतृत्व में बुधवार को सुबह 6:05 कतरासगढ़ रेलवे स्टेशन में इंटरसिटी ट्रेन को हरी दिखाएंगे।

मौके पर जिला मंत्री महेश पासवान,लोयाबाद मंडल के महामंत्री अनिल मिर्धा, सिनीडीह मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह,बाघमारा मंडल अध्यक्ष बच्चू राय,महुदा मंडल अध्यक्ष शेखर सिंह,धर्मेन्द्र गुप्ता,बबलू बनर्जी, रणींद्र विजन,राजू सरदार,कुंदन सिंह,मुकेश झा सहित अन्य मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *