
दी आर्ट ऑफ लिविंग धनबाद इकाई द्वारा आज प्रेस क्लब धनबाद के पदाधिकारियों एवं पत्रकार बंधुओं का गुलाब पुष्प, मोमेंटो एवं हार्दिक स्वागत कर सम्मान किया गया।


कार्यक्रम की शुरुआत सभी अतिथियों के स्वागत से हुई, जहाँ सभी को गुलाब पुष्प भेंट कर अभिनंदन किया गया तथा उसके पश्चात प्रेस क्लब पदाधिकारी और सम्मानित प्रेस के मेंबर्स को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर जी के ७०वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में केक कटिंग कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।
इस अवसर पर राज्य समन्वयक अजय मुखर्जी, धनबाद जिला मीडिया प्रभारी मयंक सिंह तथा वरिष्ठ प्रशिक्षिका सोनाली सिंह उपस्थित रहीं।
राज्य समन्वयक अजय मुखर्जी ने कार्यक्रम के दौरान यह भी बताया गया कि गुरुदेव का ७०वाँ जन्मोत्सव विश्व के १८८ देशों में मनाया जा रहा है तथा विशेष रूप से बेंगलुरु स्थित आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर में भव्य आयोजन हुआ, जिसमें माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री एवं फिल्म जगत की कई विशिष्ट हस्तियाँ सम्मिलित हुईं।
एबीसी धनबाद मीडिया प्रभारी मयंक सिंह ने कहा कि जिस प्रकार आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा सेवा कार्य एवं जन्मोत्सव केक कटिंग के साथ मनाया जाता है, उसी प्रकार प्रेस एवं मीडिया बंधुओं के साथ यह खुशी साझा की जा रही है ताकि समाज में सकारात्मकता, जागरूकता एवं तनावमुक्त वातावरण को बढ़ावा मिले। उन्होंने प्रेस की भूमिका को समाज निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण बताया और सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
वरिष्ठ प्रशिक्षिका सोनाली सिंह ने बताया कि धनबाद में सैकड़ों छात्र-छात्राओं एवं नागरिकों ने आर्ट ऑफ लिविंग के विभिन्न कोर्स किए हैं, जिससे उन्हें शारीरिक एवं मानसिक रूप से लाभ मिला है। कई पत्रकार बंधुओं ने भी हैप्पीनेस कोर्स कर सकारात्मक अनुभव प्राप्त किया है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि जो लोग अभी तक कोर्स से नहीं जुड़े हैं, वे भी इसे अवश्य करें।
कार्यक्रम सौहार्द, सेवा, सम्मान एवं आत्मीयता के वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
