
बोकारो थर्मल – डीवीसी बोकारो थर्मल परियोजना की ओर से मंगलवार को स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से लोगों को स्वच्छता, साफ-सफाई और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया। डी.वी.सी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्कूली बच्चों ने हाथों में बैनर लेकर स्वच्छता का संदेश दिया,यह बच्चे प्रतिभा युवा क्लब के थे उनके योगदान से यह रैली सफल रहीं।

हालांकि, दूसरी ओर क्षेत्र के कई गली-मोहल्लों में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। जगह-जगह नालियां जाम हैं, सड़क किनारे कचरा फैला रहने से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। आसपास घूमने वाले आवारा कुत्ते और मवेशी गंदे सड़क पर पड़े कचरे को खाने को मजबूर हैं, जिससे उनके बीमार होने का खतरा बढ़ गया है।

डीवीसी को नियमित सफाई, कचरा निष्पादन और नालियों की सफाई को लेकर ठोस कदम उठाने की जरूरत है, ताकि स्वच्छता अभियान सही मायने में सफल हो सके।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
