• Wed. Jun 3rd, 2026

आधा दर्जन गांव के ग्रामीणो ने बीजीआर कंपनी का किया विरोध,10 घंटे तक घेरे रखा , त्रिपक्षीय वार्ता की मांग।

admin's avatar

Byadmin

Jun 3, 2026
crescent ad

 

पंकज ठाकुर

 

बड़कागांव एनटीपीसी की सहयोगी कंपनी बीजीआर के पदाधिकारी एवं कर्मचारियों को सोमवार को अंबाजीत गांव के निकट कंपनी द्वारा बनाए गए अस्थायी कार्यालय में ग्रामीणों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। गोंदलपुरा ,बादम,हरली सहित आसपास के कई गांवों के ग्रामीणों ने कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों को सुबह 11:00 से लेकर रात्रि 9:00 बजे तक तकरीबन 10 घंटे तक घेरे रखा तथा अपनी विभिन्न मांगों और आपत्तियों को लेकर नाराजगी जताई।ग्रामीणों का कहना था की डीसी के उपस्थिति में

जब तक प्रशासन, पुलिस, कंपनी प्रबंधन और ग्रामीणों के बीच त्रिपक्षीय वार्ता नहीं होती है, तब तक कंपनी के पदाधिकारी क्षेत्र में नहीं आएं।

घटना की सूचना मिलने पर बड़कागांव पुलिस इंस्पेक्टर शाहीद रजा ,थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह सशस्त्र पुलिस बल के साथ पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने बुझाने के बाद स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद ग्रामीणों और कंपनी के प्रबंधक समेत अधिकारियों के बीच वार्ता हुई। ग्रामीणों ने बताया कि कई घंटे वार्ता के दौरान कंपनी के पदाधिकारियों ने आश्वासन दिया कि त्रिपक्षीय बैठक आयोजित होने तक वे क्षेत्र में नहीं आएंगे।

यदि तय शर्तों का उल्लंघन कर कंपनी के अधिकारी या कर्मचारी क्षेत्र में प्रवेश करते हैं तो उन्हें ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ेगा। कंपनी के अधिकारियों द्वारा त्रिपक्षीय वार्ता होने तक क्षेत्र में नहीं आने का आश्वासन दिए जाने पर, ग्रामीणों ने उन्हें घेरे से बाहर जाने दिया गया।ग्रामीणों ने कहा कि पूर्वज से हम लोग अपने जमीन में खेती बाड़ी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते आ रहे हैं। अपनी जमीन को बचाने के लिए तकरीबन 1200 दिन से कोल कंपनीयों के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। किसी भी हालत में हम लोग अपनी जमीन किसी भी कोल कंपनी को नहीं देंगे।

इस मामले में बीजीआर कंपनी के महाप्रबंधक पी सत्या नायडू से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि हम लोगों ने ग्रामीणों के साथ वार्ता करने के लिए कई बार गांव गए, परंतु लोग बंधक बना लेते हैं, ऐसी स्थिति में वार्ता कैसे हो पाएगी।

वही इस घटना को लेकर कंपनी के द्वारा बड़कागांव थाने में ग्रामीणों के खिलाफ आवेदन देने की बात आ रही है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *