• Wed. Apr 29th, 2026

आजाद मध्य विद्यालय केंदुआडीह में प्रेस वार्ता का आयोजन

admin's avatar

Byadmin

Apr 29, 2026
crescent ad

 

 

केंदुआ। केंदुआडीह में लगातार हो रही भू धसान एवं गैस रिसाव की घटना को लेकर आजाद मध्य विद्यालय केंदुआडीह प्रांगण में संयुक्त रूप से एक आहूर्त बैठक कर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे दर्जनों लोग उपस्थित हुए। एवं दिनांक 02/05/2026 को इस मुद्दे पर जिला प्रशासन के साथ समाहरणालय सभागार में होने वाले बैठक स्थगित की जानकारी दी गई।

वहीं दिनांक 30/04/2026 को संयुक्त रूप से बीसीसीएल मुख्यालय पर होने वाले आंदोलन रद्द एवं नई आन्दोलनात्मक रणनीति की बैठक तय करने की जानकारी दी गई। वहीं प्रेस वार्ता में आजसू पार्टी के जिलाध्यक्ष मंटू महतो ने पत्रकारों को बताया कि केंदुआडीह में भू धंसान की रोकथाम एवं बचाव के लिए जिला प्रशासन की ओर से जिले के सभी

जनप्रतिनिधियों को बैठक में आमंत्रण किया गया था जिसे रद्द कर दी गई और आपदा विभाग के ज्ञापांक 1069 दिनांक 28/04/2026 को आपदा प्रबंधन द्वारा सभी को सूचना पत्र जारी कर दी गई है। जो सभी को मान्य है। उन्होंने कहा कि वर्तमान दिनों

में संयुक्त रूप से केंदुआ धनबाद मुख्य मार्ग पर विधायक राज सिन्हा के नेतृत्व में अनिश्चित कालीन धरना भी दिया गया जिसका कोई निष्कर्ष नही निकला और वह आंदोलन वहीं समाप्त हो गई। मौके पर राहुल गुप्ता,उमेश पासवान,भगवान दास शर्मा,मनौवर हुसैन,राम चन्द्र रॉय, बालेश्वर महतो,नरेश पासवान,गणेश दास, ममता देवी,फरीद आलम,इत्यादि उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *