• Thu. Feb 26th, 2026

आज से बालू उठाव पर एनजीटी ने लगाया रोक

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jun 10, 2023

 

आज 10 जून से राज्य के बालू घाटों से बालू की निकासी पर रोक लगा दी गयी है. यह रोक 15 अक्तूबर तक जारी रहेगी. यानी इस दौरान राज्य के किसी भी घाट से बालू की निकासी नहीं हो सकती है. निकासी करने पर खान विभाग की ओर से कार्रवाई की जायेगी. इधर राज्य में अब तक बालू घांटों का टेंडर पूरा नहीं हो सका है.

नौ जून तक राज्य के नौ जिलों के करीब 40 बालू घाटों से बालू की निकासी की गयी है. जेएसएमडीसी के एमडी अमित कुमार ने बताया कि निगम के पास 50 लाख सीएफटी बालू है. पिछले वर्ष की तुलना में इस बार दोगुना से अधिक बालू का स्टॉक है.पिछले वर्ष 20 लाख सीएफटी बालू का स्टॉक था. उन्होंने कहा कि आम लोग बालू की बुकिंग जेएसएमडीसी के पोर्टल से कराकर बालू ले सकते हैं.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *